Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट सितारों ने 20 अक्टूबर को पूरे उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। कई खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है। आइए, इनके दीपावली सेलिब्रेशन पर एक नजर डालते हैं।
युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने परिवार के साथ दीपावली पूजा की। उनके साथ माता-पिता, बहन और बहनोई मौजूद थे। कुर्ता-पजामा में अभिषेक बेहद आकर्षक नजर आए।
Abhishek Sharma Celebrating Diwali with his family. ♥️🪔 pic.twitter.com/Ij8coEUlWg
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 20, 2025
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी दीपावली की तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपनी मां और परिवार के साथ दिखे। शानदार कुर्ते में पंत का अंदाज देखते ही बन रहा था।

View this post on Instagram
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी और परिवार के साथ दीपावली मनाई। साक्षी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें धोनी काले कुर्ते में और साक्षी हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं। एक अन्य तस्वीर में धोनी सफेद कुर्ते में फैन के साथ दिखे।
MS Dhoni & his family celebrating Diwali 🪔 ❤️ pic.twitter.com/T4XG740qe2
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2025
MS Dhoni during the Diwali Celebration. 😍 pic.twitter.com/pXwXdMFrPa
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2025
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मां और बहन के साथ दीपावली का जश्न मनाया। उन्होंने लाइट ब्लू जींस और सफेद लाइनिंग वाली हाफ शर्ट पहनी थी।
Jasprit Bumrah celebrating Diwali with his family. ❤️ pic.twitter.com/LZfdJj1GZe
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2025
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजली के साथ दीपावली की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, “हमारे घर से आपके घर तक, दीपावली की गर्मजोशी, हंसी और रोशनी की शुभकामनाएं।” उनकी बेटी सारा ने भी दीपावली की पोस्ट शेयर की।
View this post on Instagram
शिखर धवन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ काले कुर्ते में तस्वीर साझा की। जहीर खान ने पत्नी सागरिका के साथ, रिंकू सिंह ने परिवार के साथ और क्रुणाल पांड्या ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। कई अन्य क्रिकेटरों ने भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया।
Shikhar Dhawan celebrating Diwali 🪔 pic.twitter.com/UWOAe3gtTB
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2025
Rinku Singh with his family celebrating Diwali 🪔 #INDvsAUS pic.twitter.com/TJBiI24KYa
— naishh (@naishadhjhaveri) October 20, 2025
Also Read : बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा न होने से फ्रेंडली फाइट, 11 सीटों पर दो उम्मीदवार