Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डुमरी विधानसभा उपचुनाव में INDIA ने झोंकी अपनी ताकत, JMM के गढ़ में बाबूलाल मरांडी को करनी होगी सेंधमारी?
    जोहार ब्रेकिंग

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव में INDIA ने झोंकी अपनी ताकत, JMM के गढ़ में बाबूलाल मरांडी को करनी होगी सेंधमारी?

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चुनावी घमासान तेज हो गई है और दोनों दल पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि बाजी उनके हाथ में ही आए। ऐसे में हर किसकी की नजर इस चुनाव पर है। इस चुनाव की हार-जीत का रंग आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी चढ़ेगा। चुनावी बाजी जीतने वाले माहौल बनायेंगे। ऐसे में यूपीए से आईएनडीआईए (INDIA) बने झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के लिए पहली परीक्षा है। वहीं एनडीए खेमे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने बाबूलाल मरांडी का भी यह पहला चुनाव है।

    डुमरी में INDIA और NDA के बीच आर-पार की लड़ाई है। झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी सहानुभूति लहर पर सवार हैं और सत्ता पक्ष की ताकत है। तो आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी के साथ पिछले चुनाव में बिखरी बीजेपी-आजसू की ताकत एकजुट हो गयी है। इन्हीं दो पलड़ों पर यह चुनाव तौला जा रहा है. डुमरी उपचुनाव में हार-जीत के कई कोण हैं। जातीय समीकरण की गोलबंदी से लेकर खेल बनाने-बिगाड़ने का एक फैक्टर एआईएमआइएम माना जा रहा है। पिछले चुनाव में 24 हजार से ज्यादा वोट लाकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर नजर है कि इस बार कितना जमीन नाप पायेगी।

    • NDA को यहां करनी होगी सेंधमारी

    डुमरी विधानसभा के तीन प्रखंडों में 70 के करीब पंचायत हैं। नवाडीह और चंद्रपुरा झामुमो का गढ़ रहा है, दिवंगत जगरनाथ महतो डुमरी खास में पांच-दस हजार वोट से पीछे रहने के बाद भी नवाडीह और चंद्रपुरा से वोट समेट कर विपक्ष को अपनी आंधी में उड़ाते रहे हैं। एनडीए के लिए नवाडीह और चंद्रपुरा में सेंधमारी से ही बात बनेगी। पिछले चुनाव में दिवंगत जगरनाथ महतो ने 71 हजार में लगभग 50 हजार वोट इस इलाके से हासिल किये थे।

    • सत्ता पक्ष के प्रत्याशी की बढ़ी चुनौती

    इधर, डुमरी के चुनावी जंग में बीजेपी ने यह सीट आजसू को देकर सत्ता पक्ष के उम्मीदवार की चुनौती बढ़ायी है। पिछले चुनाव में आजसू की उम्मीदवार यशोदा देवी को 36 हजार से ज्यादा वोट आये थे, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार को उनसे महज 500 वोट कम थे। यानि चुनाव में दोनों ने एक जैसा प्रदर्शन किया था।

    • सत्ता पक्ष की ओर से सीएम संभाल रहे मोर्चा

    सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक खुद मोर्चा संभाल रहे हैं. झामुमो और कांग्रेस के मंत्रियों का लगातार दौरा चल रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड व पंचायत के आधार पर जोन में बांट कर मंत्रियों व विधायकों को जिम्मा दिया गया है। झामुमो उम्मीदवार दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के पक्ष में मंत्री हफीजुल हसन, विधायक अनूप सिंह, सुदिव्य सोनू, डॉ सरफराज अहमद जैसे नेता लगातार डुमरी कैंप कर रहे हैं।

    • NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिद्दत से जुटे बाबूलाल

    एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में टीम बाबूलाल मरांडी व सुदेश महतो डटी हुई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी डुमरी में दो सभाएं कर चुके हैं, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो डुमरी में कैंप कर रहे हैं। बीजेपी के आदित्य साहू डुमरी उपचुनाव के प्रभारी बनाये गये हैं। विधायक ढुलू महतो, विरंची नारायण, डॉ नीरा यादव, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय सहित पार्टी के विधायक व नेता भी अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ देवघर
    Next Article मानव तस्करी में फंसी झारखंड की 9 लड़कियों को दिल्ली से किया गया रेस्क्यू, लाया जा रहा रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.