Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 1:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास कर रहा है भारत : मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास कर रहा है भारत : मोदी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कदम उठाये हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास सुनिश्चित किया है।
    प्रवासी जीवों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीएमएस के सदस्य देशों की 13वीं बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने कहा कि जन भागीदारी के साथ भारत हरित अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन में दुनिया का नेतृत्व करेगा जिसमें पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सतत विकास में विश्वास रखती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना सुनिश्चित किया है।
    वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने वर्ष 2020 में तक दो महत्वपूर्ण नीतियां बनाने की घोषणा की। इसमें एक समुद्री कछुये के संबंध में और दूसरी सामुद्री तटों पर प्रवासी जीवों का निर्बाध प्रवास सुनिश्चित करने संबंधी नीति होगी।
    उद्घाटन के बाद पहले मुख्य सत्र में भारत को सीएमएस के सदस्य देशों की बैठक (सीओपी) की अध्यक्षता भी सौंपी गयी। भारत अगली 14वीं सीओपी की बैठक तक इसका अध्यक्ष रहेगा जो 2023 की अंतिम तिमाही में होनी है। इस मौके पर डाक विभाग द्वारा ..माई स्टांप.. के तहत एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। गुजरात के प्रधान मुख्य वनरक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने इस मौके पर विशेष रूप से जारी स्मारक डाक​ टिकट श्री जावड़ेक को भेंट किया।
    इस बैठक का लोगो गोडावन पक्षी है जिसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसका थीम ..अतिथि देवो भव.. रखा गया है। अंग्रेजी में इसका थीम ..माइग्रेटरी स्पेसीज कनेक्ट द प्लेनेट एंड वी वेलकम देम होम.. रखा गया है। बैठक में ​देश-विदेश के 3,200 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पक्षी विज्ञानी, पर्यावरणविद तथा अन्य विशेषज्ञ, कई देशों के मंत्री देश के कई राज्यों के पर्यावरण मंत्री तथा शीर्ष वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और यह देश के कुल क्षेत्रफल के 21/67 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 715 थी जो अब बढकर 870 पर पहुंच गयी है। इनका कुल क्षेत्रफल 1,70,000 वर्ग किलोमीटर पर पहुंच चुका है।
    उन्होंने कहा कि सरकार ने हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में 450 गीगावाट हरित उर्जा का लक्ष्य रखा है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण तथा दूसरी अन्य परियोजनाओं को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा रोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन और इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन लीडरशिप जैसी भारत की पहलों में दुनिया के कई देशों ने रुचि दिखाई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाहीनबाग: संजय हेगड़े वार्ताकार नियुक्ति, अगले सोमवार तक सुनवाई टली
    Next Article मनोज तुरी का इलाज कराने के लिए सीएम ने उपायुक्त को दिये निर्देश

    Related Posts

    देश

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025
    देश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025
    देश

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025
    Latest Posts

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    June 21, 2025

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.