Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कई चौंकियों को किया तबाह
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कई चौंकियों को किया तबाह

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलियां बरसा रहा है। अब एक बार फिर से उसकी ओर से फायरिंग की गई है, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। जम्मू कश्मीर में कृष्णा घाटी, मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौंकियों को तबाह कर दिया। वहीं कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। इससे पहले पाकिस्तान की गोलीबारी में नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए। 36 साल के रवि रंजन कुमार सिंह बिहार के थे।वे गोप बीघा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रीता देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं। बता दें कि कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह सीमा पर लगातार नापाक हरकत कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे थे। बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं भारतीय सेना करारा जवाब देते हुए राजौरी सेक्टर में पाक सेना की एक चौकी को उड़ा दिया। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत की ओर से जवाबी कारर्वाई की गई। इस दौरान भारतीय सेना ने राजौरी में पाक की एक चौकी उड़ा दी। हालांकि नौशेरा में पाक फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गए। पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन बढ़ा दिया है। 15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया, भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के तीन जवानों को ढेर कर दिया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमलेशिया की सरकार ने मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक के उपदेश देने पर लगाया प्रतिबंध
    Next Article क्या हुआ फैसला, जो पी चिदंबरम को जाना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.