पहले क्वार्टर से ली बढ़त
जोश से भरपूर भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में एक गोल कर थाईलैंड के खिलाफ बढ़त ले ली. भारत की ओर से गोल मोनिका ने 7वें मिनट में किया. वहीं झारखंड की सलीमा टेटे ने 15वें मिनट में दूसरा गोल किया. इसके बाद पूरा स्टेडियम गुंज उठा. सेकेंड हाफ में भी भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा और तीसरा गोल कर दिया. तीसरा गोल भारत की संगीता ने किया. डिफेंड कर रही थाईलैंड टीम ने भी 1 गोल गोल किया. थाईलैंड की सामांसो सुपंसा ने गोल किया. भारत की दीपिका ने 40वें मिनट ने गोल दाग कर बढ़त बना दी. इसके ठीक 5 मिनट बाद संगीता ने एक और गोल कर दिया. कुछ देर में ही संगीता ने भारत की तरफ से छठा गोल कर दिया. कुमारी संगीता ने इस मैच में तीन गोल किए. 52वें मिनट में भारत की ओर से सातवां गोल किया गया. इसके बाद थाईलैंड ने सरेंडर कर दिया.



