Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, आदित राज ने जीता स्वर्ण पदक
    खेल

    इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, आदित राज ने जीता स्वर्ण पदक

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में संपन्न 18वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के तीसरे दिन राज्य खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन रहा. रांची के आदित राज ने 8 साल 30 किलो वजन से कम वर्ग के कुमिते में मेजबान दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता और राज्य का परचम लहराया. वहीं झारखंड के तीन महिला खिलाड़ियों ने भी अपना उम्दा प्रदर्शन कर तीन पदक राज्य के नाम किये. बृष्टी केरकेट्टा ने 45 किलो से कम वजन वर्ग के कुमिते में रजत पदक जीता. मारिया लवलीन खेस ने 52 किलो से कम वजन वर्ग के कुमिते में रजत पदक जीता, वहीं पीहू लकड़ा ने 52 किलो से कम वजन वर्ग के कुमिते में कांस्य पदक जीता.

    रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

    सभी सफल खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा ने पदक पहना कर सम्मानित किया. सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के राज्य प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने सफल हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय है. जिस प्रकार से इन खिलाड़ियों ने अपने सभी स्पर्धा में पदक जीता है इनके प्रशिक्षण और मेहनत को दर्शाता है. खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. खिलाड़ी एवं कोच का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया. स्वागत करने वालों में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, दीपा विनीता लिंडा, प्रतिभा टिग्गा, आरती टोप्पो, दीपशिखा तिग्गा अभिभावक गण समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

     

     

    आदित राज इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप कोच जीता रांची सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया सुनिल किस्पोट्टा स्वर्ण पदक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएस ने की प्राइवेट हॉस्पिटलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, हर महीने मांगी ये रिपोर्ट
    Next Article अरगड्डा नईसराय मुख्य मार्ग पर अवैध बालू ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौ’त 

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.