Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 12:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND vs SA टेस्ट में बदलेगा खेल का शेड्यूल, टी ब्रेक और लंच ब्रेक की टाइमिंग होगी अलग
    खेल

    IND vs SA टेस्ट में बदलेगा खेल का शेड्यूल, टी ब्रेक और लंच ब्रेक की टाइमिंग होगी अलग

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टेस्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक तय परंपरा रही है – मैच के पहले दिन टॉस के बाद सुबह दो घंटे का खेल होता है, फिर लंच ब्रेक, उसके बाद टी ब्रेक, और दिन का खेल खत्म होता है। लेकिन अब यह परंपरा टूटने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ब्रेक की टाइमिंग बदल दी जाएगी। इस मैच में लंच से पहले टी ब्रेक दिया जाएगा, जबकि बाद में लंच ब्रेक रखा जाएगा।

    क्यों बदली जाएगी टाइमिंग

    गुवाहाटी में सूर्यास्त जल्दी होने की वजह से खेल भी जल्दी शुरू किया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, “टी ब्रेक जल्दी कराने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मैदान पर ज्यादा खेल का समय मिल सके। यह पहली बार होगा जब टी ब्रेक और लंच ब्रेक की अदला-बदली की जाएगी।”

    नए शेड्यूल के अनुसार :

    • सुबह 9:30 बजे खेल शुरू होगा।
    • पहला सेशन : 9:30 से 11:30 बजे तक।
    • टी ब्रेक : 11:30 से 11:50 बजे तक (20 मिनट)।
    • दूसरा सेशन : 11:50 से 2:00 बजे तक।
    • लंच ब्रेक : 2:00 से 2:40 बजे तक (40 मिनट)।
    • तीसरा सेशन : 2:40 से 4:40 बजे तक।

    जरूरत पड़ने पर मैच अधिकारी 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं ताकि 90 ओवर का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

    अलग-अलग देशों में अलग टाइमिंग

    क्रिकेट खेलने वाले देशों में मैच शुरू होने का समय वहां के सनराइज और सनसेट के हिसाब से तय होता है। उदाहरण के तौर पर इंग्लैंड में टेस्ट मैच 11 बजे शुरू होते हैं क्योंकि वहां गर्मियों में दिन लंबे होते हैं।

    परंपरागत रूप से टेस्ट क्रिकेट में पहले लंच ब्रेक और बाद में टी ब्रेक होता है, लेकिन अब बीसीसीआई और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर इस क्रम को बदलने पर सहमति जताई है। यह बदलाव टेस्ट क्रिकेट में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

    Also Read : बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण केस’, PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का खौफनाक कां’ड

    BCCI IND vs SA Test match schedule to change IND vs SA टेस्ट में बदलेगा खेल का शेड्यूल tea and lunch break timings to change Test Cricket Test cricket news टेस्ट क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट न्यूज़ टेस्ट क्रिकेट में टी ब्रेक और लंच ब्रेक की टाइमिंग होगी चेंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी विधायक जयराम महतो ने पूरा किया वादा, नर्सिंग छात्रा की मदद कर पेश की मिसाल…
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर का हाथ मशीन में फंसा

    Related Posts

    खेल

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025
    खेल

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंची मेलबर्न

    October 30, 2025
    खेल

    श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या

    October 30, 2025
    Latest Posts

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.