Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुल 35976 नामांकन दाखिल, नामांकन वापसी के लिए 6 और 7 मई की तिथि निर्धारित
    झारखंड

    पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुल 35976 नामांकन दाखिल, नामांकन वापसी के लिए 6 और 7 मई की तिथि निर्धारित

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    panchyet_chunav
    panchyet_chunav 2022
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुल 15376 पदों के विरुद्ध कुल 35976 नामांकन दर्ज किये गये हैं. इस फेज में जिला परिषद सदस्य के 128, पंचायत समिति सदस्य के 1290, ग्राम पंचायत मुखिया के 1047 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12911 पदों पर चुनाव होगा. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 35976 नामांकन दाखिल हुए हैं. तीसरे चरण में 24 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़,जामताड़ा और खूंटी को छोड़कर राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में मतदान होगा.

    नामांकन दाखिल होने के बाद 4 और 5 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, उसके बाद 6 और 7 मई को नामांकन वापसी की तारीख निर्धारित है. 9 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही 24 मई को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतगणना 31 मई को निर्धारित कर रखा है. तीसरे चरण के कुल 15376 पदों में महिलाओं के लिए 8761 पद आरक्षित हैं यानी 56.28 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. वैसे तो थर्ड फेज में राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में चुनाव होगा लेकिन, रांची की बात करें तो इस जिले में चार प्रखंड ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम और सिल्ली में निर्वाचन कार्य होगा. बात नामांकन की करें तो राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख 2 मई तक दाखिल 35976 नामांकन में ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 14092 महिलाओं ने नामांकन किया है.

    वहीं, अन्य के द्वारा 8650 नामांकन दाखिल किया गया है. मुखिया पद के लिए इस चरण में 4003 महिलाओं ने नामांकन किया है वहीं अन्य के द्वारा 3333 नामांकन पर्चा भरे गये हैं. पंचायत समिति सदस्य के पद पर महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2868 है जबकि, अन्य की संख्या 2118 है. जिला परिषद सदस्य के पद पर 437 महिलाओं ने नामांकन किया है. वहीं, 475 नामांकन अन्य के द्वारा दाखिल किए गए हैं. आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि तीसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की सीट पर पुरुषों के द्वारा नामांकन महिलाओं से अधिक हुआ है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी समारोह में शामिल होने आए हजारीबाग के एक युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
    Next Article खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया पीएलएफआई का कमांडर लाका पाहन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.