Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना संकट के बीच भारत में अब ‘स्क्रब टाइफस’ की दस्तक, जानें क्या है इसके लक्षण
    देश

    कोरोना संकट के बीच भारत में अब ‘स्क्रब टाइफस’ की दस्तक, जानें क्या है इसके लक्षण

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भोपाल। कोरोना संक्रमण के बीच भारत में एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम है स्क्रब टाइफस और इसके मध्यप्रदेश के पन्ना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में मरीज मिले हैं। यह बीमारी चूहा, छछूंदर और गिलहरी के जरिए फैलती है। इसके नियंत्रण और हालात का परीक्षण करने के लिए भोपाल से तीन सदस्यीय टीम पन्ना भेजी गई है।

    वैसे यह बीमारी लगभग दो सौ साल पुरानी है। इस स्क्रब टाइफस नाम की बीमारी के मरीज कई हिस्सों में मिले है। पन्ना में अब तक चार मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। यह दो सौ साल पुरानी वायरस से होने वाली बीमारी बताई जा रही है।

    पन्ना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी ने बताया कि पन्ना के अलावा इस बीमारी के दमोह, सतना जबलपुर में स्क्रब टाइफस के मरीज मिले हैं। सामान्य तौर पर चूहों के शरीर पर पाए जाने वाले जीवाणु (ओरियंटा सुसु कैमोसी) के कारण यह बीमारी होती है। इस बीमारी में सामान्य बुखार के साथ शरीर में छोटे-छोटे दाने, चकत्ते होते हैं। ऐसा होने पर लोगों को तुरंत ही उपचार कराना चाहिए। समय पर उपचार होने से बीमारी पांच दिन में ही ठीक हो जाती है। पन्ना के अजयगढ़, अमानगंज व पवई के ग्रामीण इलाकों में मरीज मिले थे। जिन्हें उपचार हेतु जबलपुर भेजा गया था। जहां जांच में उनमें स्क्रब टाइफस संक्रमण मिला।

    उन्होंने बताया कि यह संक्रमण अधिक न फैले इसके लिए संक्रमित क्षेत्र में कई लोगों के सैंपल लिए गये हैं, जिनकी जांच की जा रही है। भोपाल से एक टीम भी आई है। वहीं यह बीमारी और न फैले, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। इसका इलाज संभव है मगर लापरवाही बरतने पर यह बीमारी गंभीर रुप ले लेती है। चिंता की जरुरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी का इलाज है, लोगों को सतर्क किया जा रहा है, साफ-सफाई पर ध्यान देने के साथ चूहों से बचाव करें।

    भोपाल से आईं टीम की सदस्य डॉ. गुंजन सिंह ने बताया कि यह बीमारी 200 साल पहले हुआ करती थी, अब कुछ समय से इसके मामले सामने आ रहे हैं। पन्ना में चार मामले मिले उनमें से दो लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी से घबराने की जरूतर नहीं हैं क्योंकि इलाज है, समय पर यदि बीमारी का पता चल जाए, तो इसे ठीक किया जा सकता है।

    बताया जाता है कि यह बीमारी चूहा, छछून्दर गिलहरी आदि से फैलती है, इसलिए इनके द्वारा कुतरे गए फल अथवा खाए गए खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। जब भी फल आदि खाएं तो उसे धोकर खाना चाहिए, खाना खुला न छोड़ें। बीमारी में बुखार के अलावा सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस फूलना, खांसी, जी मितलाना, उल्टी होना अन्य लक्षण हैं। कुछ मामलों में शरीर पर सूखे चकते भी हो सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार इससे बचने के लिए खेतों में काम करते समय हाथ-पैर को ढक कर रखना चाहिए एवं साफ सफाई का पालन करना चाहिए। बुखार आने पर जांच जरूर कराएं, इस बीमारी में सर्तकता ही सबसे बड़ा उपचार है, समय रहते यदि बीमारी को पकड़ लिया जाए, तो इससे बचा जा सकता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमुद्र में भारत की ताकत में बढ़ोतरी, नौसेना में शामिल हुई आधुनिक तकनीक से लैस पनडुब्बी ‘आईएनएस वागिर’
    Next Article बिहार : तेजस्वी महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए

    Related Posts

    देश

    रिलायंस डिजिटल की ‘डिजिटल इंडिया सेल’ फिर लौटी, 17 अगस्त तक इलेक्ट्रॉनिक्स पर 25% तक छूट

    August 14, 2025
    देश

    हर घर तिरंगा अभियान शुरू, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पाएं सर्टिफिकेट

    August 14, 2025
    देश

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : बंटवारे के दौरान जान गंवाने वालों को PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    August 14, 2025
    Latest Posts

    निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र

    August 14, 2025

    रिलायंस डिजिटल की ‘डिजिटल इंडिया सेल’ फिर लौटी, 17 अगस्त तक इलेक्ट्रॉनिक्स पर 25% तक छूट

    August 14, 2025

    IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    August 14, 2025

    CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे

    August 14, 2025

    सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले की अब CID करेगी जांच

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.