Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में बुजुर्ग दंपति को बंधक बना बेटे से मांगी 10 लाख की फिरौती, कई हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बुजुर्ग दंपति को बंधक बना बेटे से मांगी 10 लाख की फिरौती, कई हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में एक वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर उनके बेटे से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आधा दर्जन अपराधियों को हिरासत में लिया। कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोहा गेट निवासी नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी के घर लगभग 8 नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला। अपराधियों ने घर में रखे 15 हजार रुपये नगद और कुछ जेवर लूट लिए। इसके बाद अपराधियों ने वृद्ध दंपति को सुनसान इलाके में ले जाकर उनके बेटे मनोज सिंह से फिरौती की रकम मांगने के लिए नंदकिशोर सिंह के फोन का इस्तेमाल किया। मनोज सिंह को जैसे ही अपराधियों का फोन आया, तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार और वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार को अभियान में लगाया गया। अपराधी लगातार अपने लोकेशन बदल रहे थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके।

    हजारीबाग कन्हरी पहाड़ के पास गिरफ्तारी

    अपराधियों ने कई घंटे तक पुलिस और नंदकिशोर सिंह के परिवार को भ्रमित किया। इसके बाद उन्होंने हजारीबाग जिले के कन्हरी पहाड़ के पास रुपये लेने को कहा। जब मनोज सिंह रुपये से भरा बैग लेकर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने पहले से जाल बिछा रखा था। बाइक पर आए अपराधियों को रुपये वाला बैग लेते ही पुलिस ने दबोच लिया।

    वृद्ध दंपति सुरक्षित रिहा

    पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी के बाद अन्य अपराधियों का मनोबल टूट गया। उन्होंने वृद्ध दंपति को छोड़ दिया और भाग गए। कुजू ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अपराधियों के नेटवर्क का पूरा पता लगाया जा सके और ऐसे घटनाओं को रोका जा सके।

    Also Read : झारखंड में ट्रांसजेंडरों की होगी राज्यव्यापी गिनती, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

    an elderly couple was held hostage and a ransom of Rs 10 lakh was demanded from their son In Ramgarh several arrested कई हिरासत में रामगढ़ रामगढ़ में बुजुर्ग दंपति को बंधक बना बेटे से मांगी 10 लाख की फिरौती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडैम में नहाते वक्त फिसला युवक का पैर, फिर…
    Next Article जमशेदपुर के साकची गणेश पूजा फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.