Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Sep, 2025 ♦ 7:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पटना AIIMS में नर्सिंग स्टाफ प्रेमी के ब्लैकमेलिंग से थी परेशान, फोटो वायरल करने की देता था धमकी
    झारखंड

    पटना AIIMS में नर्सिंग स्टाफ प्रेमी के ब्लैकमेलिंग से थी परेशान, फोटो वायरल करने की देता था धमकी

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मृतक लड़की की फाइल फोटो।
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पटना AIIMS में नर्सिंग स्टाफ ऊषा रानी लकड़ा (28 साल) अपने प्रेमी के ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। बॉयफ्रेंड के शक करने की आदत ने उसे परेशान कर दिया था। उसे वर्किंग आवर में वीडियो कॉल कर, जानने की कोशिश करता कि वो किसी और के साथ तो नहीं।

    फोन नहीं उठाने पर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता। इन सब ने ऊषा का जीना मुश्किल कर दिया था, हारकर उसने अपनी जान दे दी। ये अहम खुलासे ऊषा की एक दोस्त ने किए हैं।

    बता दें कि 20 जून को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था। अपने सुसाइड नोट में उसने ‘अमित टोप्पो’ का जिक्र करते हुए उसे ही मौत का जिम्मेदार बताया था।

    मामले में फुलवारी शरीफ थाना में FIR दर्ज हुई है। केस की जांच अधिकारी अन्नू प्रिया के अनुसार, अमित टोप्पो की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    घटना की पड़ताल करने के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। AIIMS में ही ऊषा की एक सहकर्मी ने कई जानकारियां दी हैं। पहचान छिपाने की शर्त पर उसने बताया, ‘वह हमेशा खुश रहनेवाली और दूसरों को सहयोग करनेवाली लड़की थी।

    अमित टोप्पो से उसकी मुलाकात सोशल साइट पर हुई थी। दोनों में करीब 3 साल से अफेयर था, लेकिन इधर कई महीनों से अमित उसे परेशान करने लगा था।’

    सहकर्मी के अनुसार, अमित वर्किंग आवर में फोन नहीं उठाने पर गाली-गलौज करता था। कभी भी कॉल करता तो चाहता कि ऊषा उससे बात करे।

    वह अगर कहती कि ऑफिस में काम पर हैं तो वीडियो कॉल कर चेक करता कि सच क्या है। उसे हमेशा शक रहता था कि ऊषा कहीं किसी डॉक्टर के प्यार में तो नहीं पड़ गई।

    फोन नहीं रिसीव करने पर कहता कि तुम किसी और से प्यार करने लगी हो और अभी भी किसी और के साथ हो।

    फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

    सहकर्मी ने यह भी बताया कि अमित के पास ऊषा की कुछ फोटो-वीडियो थे, जिन्हें लेकर वो हमेशा धमकी दिया करता था। कहता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी और हर कॉल रिसीव नहीं किया तो उन फोटो को सार्वजनिक कर देगा। ऊषा का जीवन बर्बाद कर देगा।

    अमित की दी गई धमकियों की वजह से ऊषा हमेशा सहमी रहती थी। अपने जीवन को हमेशा कोसती रहती और उदास रहती थी। वो उस दिन को सबसे बुरा मानती थी, जब वो अमित टोप्पो से मिली थी। उसे क्या पता था कि ऑनलाइन मिलने वाला प्यार एक दिन उसके जीवन के अंत का कारण बनेगा।

    इधर ऊषा के पिता विलचूस लकड़ा ने बताया कि उनकी बेटी के फोन की जांच की जाए तो सब पता चल जाएगा। उन्होंने पुलिस की शिथिलता पर सवाल उठाते हुए बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों चयन
    Next Article छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में 10 लाख के इनामी नक्सली देवाराम मंडावी ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जामताड़ा

    पहाड़िया समाज ने धूमधाम से मनाया करमा पर्व, समाज की समृद्ध संस्कृति को किया प्रदर्शित…

    September 4, 2025
    झारखंड

    मानसिक अवसाद से जूझ रहे रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

    September 4, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा पुलिस ने बंगाल में वांछित फरार आरोपी के घर में चिपकाया ईश्तेहार…

    September 4, 2025
    Latest Posts

    पहाड़िया समाज ने धूमधाम से मनाया करमा पर्व, समाज की समृद्ध संस्कृति को किया प्रदर्शित…

    September 4, 2025

    मानसिक अवसाद से जूझ रहे रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

    September 4, 2025

    जामताड़ा पुलिस ने बंगाल में वांछित फरार आरोपी के घर में चिपकाया ईश्तेहार…

    September 4, 2025

    रिनपास में जल्द देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, सारी कमियां होंगी दूर : CM हेमंत सोरेन

    September 4, 2025

    GST नियमों में बदलाव के बाद बढ़ गए IPL टिकट के दाम… जानिए क्यों

    September 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.