Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में पुलिस ने निकाली रंगदारों की बारात, लोगों से कहा- ना दें रंगदारी, पुलिस आपके साथ है
    झारखंड

    पलामू में पुलिस ने निकाली रंगदारों की बारात, लोगों से कहा- ना दें रंगदारी, पुलिस आपके साथ है

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: बस स्टैंड से रंगदारी वसूलने के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. यह रंगदारी का पैसा कुख्यात डॉन डब्ल्यू और कई सफेदपोशों के पास पहुंचता था. पलामू पुलिस की ओर से कुख्यात डब्लू के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस ने दो दिन पहले ही डब्लू सिंह पर पांच लाख रुपये के इनाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है. शनिवार को पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से रंगदारी वसूलते रंगे हाथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने रंगदारी के पैसे भी बरामद किए हैं.

    बस स्टैंड में जमकर रंगदारों की हुई पिटाई, पुलिस ने घुमाया बाजारपुलिस ने रंगदारी के भय को खत्म करने के लिए गिरफ्तारी के बाद बस स्टैंड में ही आरोपियों की जमकर पिटाई की. पिटाई करने के बाद सभी आरोपियों को शहर में घुमाया गया. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में कुख्यात डॉन डब्ल्यू सिंह गिरोह के लिए रंगदारी वसूली जा रही है.

    इसी सूचना के आलोक में एसडीपीओ के विजयशंकर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी. जिस दौरान छापेमारी हुए उस दौरान रंगदारी के पैसे को गिना जा रहा था. मौके पर से मनीष दुबे, मुकेश कुमार सिंह, रसीद तबरेज, सुरेंद्र तिवारी, संजीव कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.शहर में रंगदारों की परेडकद के अनुसार वसूली जाती थी रंगदारी, बस मालिकों पर कार्रवाई की योजनाएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि डब्लू सिंह गिरोह कद के अनुसार बस मालिकों से रंगदारी वसूलता था.

    ताकतवर बस मालिक से कम रंगदारी वसूली जाती थी, जबकि कमजोर बस मालिक से 10 प्रतिशत तक रंगदारी वसूली जाती थी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रंगदारी का पैसा हजारों में होता था. पलामू पुलिस ने रंगदारी के पैसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की योजना बनाई. एसपी ने बताया कि वह जल्दी बस मालिकों के साथ बैठक करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि रंगदारी क्यों दी जाती थी. रंगदारी वसूलने में सहयोग करने वाले बस मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

    Jharkhand police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंडरा में गैरेज में खड़ी बस के भीतर गार्ड की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article हजारीबाग : मिनी गन फैक्ट्री मिली, बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.