Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 6:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : जिला स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा, प्रभारी प्राचार्य को महिलाओं ने पीटा
    झारखंड

    पलामू : जिला स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा, प्रभारी प्राचार्य को महिलाओं ने पीटा

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेदिनीनगर : इंटर का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को लेकर पलामू जिला स्कूल में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने हंगामा किया. इस दौरान प्रभारी प्राचार्य को महिलाओं ने पीटा. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी के तानाशाही रवैया एवं दुर्व्यवहार से विद्यार्थी व उनके अभिभावक आक्रोशित थे. आरोप है कि इस विद्यालय में अध्ययनरत कई छात्राओं की मांओं ने प्रभारी प्राचार्य की पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और प्राचार्य को थाना ले गयी. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

    रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को लेकर परेशान थे विद्यार्थी

    जानकारी के मुताबिक इंटर के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा रहा है. 30 नवंबर तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है. जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने नोटिस जारी किया है कि यदि विद्यार्थी बिना पोशाक के स्कूल आयेंगे तो उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा क्योंकि सरकार ने विद्यार्थियों की पोशाक के लिए राशि आवंटित की है. रजिस्ट्रेशन को लेकर पिछले चार दिनों से छात्र-छात्राएं परेशान थे. प्रभारी प्राचार्य पोशाक की जिद पर अड़े हुए थे. परेशान छात्र-छात्राओं ने सारी स्थिति से अपने अभिभावकों को अवगत कराया. इसके बाद गुरुवार को कई छात्राएं अपनी मांओं को लेकर स्कूल पहुंचीं. उस समय प्राचार्य के कार्यालय के समक्ष काफी संख्या में वैसे छात्र-छात्रा खड़े थे, जिनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरा गया था.

    महिलाओं ने प्राचार्य की पिटाई शुरू कर दी

    महिलाओं ने प्राचार्य कक्ष में प्रवेश किया और पूछा कि रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं किया जा रहा है. प्राचार्य ने कड़े तेवर में कहा कि बगैर पोशाक के किसी भी विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. जहां जाना है जा सकते हैं. इसी बात को लेकर विद्यार्थी हंगामा करने लगे और आक्रोशित महिलाओं ने प्राचार्य की पिटाई शुरू कर दी. बताया जाता है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य कक्ष छोड़कर भागने लगे. इसके बाद महिलाओं ने खदेड़कर पकड़ा और कार्यालय कक्ष में लाया. प्राचार्य ने परिस्थिति की नजाकत को देखते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

    महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

    महिलाओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जब वे लोग रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरे जाने की जानकारी मांगी तो उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके पूर्व भी विद्यालय के अनुसेवक हिमांशु तिवारी ने प्राचार्य के साथ मारपीट की थी.

    प्राचार्य ने आरोप को बताया निराधार

    विद्यालय के प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी ने बताया कि महिलाएं जानबूझकर हंगामा कर रही थीं. टेबल पर लगा शीशा को तोड़ दिया गया. पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी है. इसके बाद मामला शांत हुआ. उन्होंने कहा कि मारपीट का घटना नहीं हुयी है. विद्यार्थियों को परेशान करने का आरोप निराधार है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन का बदला समय, 14 नवंबर तक हटिया- LTT एक्सप्रेस रद्द
    Next Article 11 नवंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    November 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर ग्रामीण SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    November 1, 2025

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर ग्रामीण SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.