Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निरसा में तीन अलग- अलग जगहों पर कोयले के अवैध खनन में 8 की दर्दनाक माैत, कई दबे
    जोहार ब्रेकिंग

    निरसा में तीन अलग- अलग जगहों पर कोयले के अवैध खनन में 8 की दर्दनाक माैत, कई दबे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    निरसा। जिले में कोयले का अवैध धंधा युद्धस्तर पर चल रहा है। हजारों-हजार मजदूर कोयला काटने के लिए अवैध खदान में उतर रहे हैं। इस दाैरान हर रोज कहीं न कहीं दुर्घटना हो रही है और मजदूरों की जान जा रही है। मंगलवार सुबह निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बीसीसीएल और ईसीएल की बंद कोयला खदानों में अवैध खनन के दाैरान 8 मजदूरों की माैत हो गई। कई के कोयले के नीचे दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई है।

    मुगमा और पंचेत इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 8 लोगों की मौत हो गई। बीसीसीएल सीवी एरिया के बंद पड़े आउट सोर्सिंग सी पेंच कोयला तस्करी के दौरान चाल धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरा हासदा कापासारा आउटसोर्सिंग में हुआ। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली कापासारा आउटसोर्सिंग परियोजना में मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे आउटसोर्सिंग खदान में अवैध मुहाना से कोयला उत्खनन करने के दौरान चाल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना को देख आउटसोर्सिंग में अवैध ढंग से कोयला चुनने वालों में भगदड़ मच गई और आउटसोर्सिंग परियोजना में सन्नाटा पसर गया। वहीं इसीएल, आउटसोर्सिंग प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन ने ऐसी किसी प्रकार की घटना से इन्कार किया है। मंगलवार की अहले सुबह रोजाना की भांति सैकड़ों की संख्या में लोग कोयला उत्खनन करने खदान में उतरे। इसी दौरान रावण सीढ़ी नामक स्थान के समीप बने मुहाना के अंदर लोग कोयला काट रहे थे। इसी दौरान अचानक चाल गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। उनके सहयोगियों ने मलवा से निकाल कर सभी शव ले भागे। सभी मृतक दूसरे जिलों का रहने वाला बताया जाता है।

    आउटसोर्सिंग परियोजना में अवैध ढंग से कोयला उत्खनन कराने के लिए कोयला कारोबारियों द्वारा दूसरे स्थानों से मजदूरों को बुलाकर कोयला उत्खनन कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है। इन दिनों मुगमा क्षेत्र में हजारों लोग दुसरे स्थानों से आकर कोयला उत्खनन करने का काम कर रहे हैं। जिसका कोई पहचान कोयला उत्खनन करने वालों के पास नहीं रहता है। ऐसे में जब दुर्घटना घट जाती है तो मजदूर मंगाने वाले कोयला कारोबारी चुप्पी साध लेते हैं।

    लोगोें का कहना है कि जिस प्रकार आउटसोर्सिंग से धड़ल्ले से कोयला की लूट हो रही है। ऐसे में हर कोई कोयले की काली कमाई में हाथ धोना चाहती है। जिसका नतिजा है कि सप्ताह या महीना के अंदर ऐसी घटना की पुर्नावृति हो रही है। लोग जान जोखिम में डालकर कोयला चुनने चले जाते हैं । दुर्घटना घटने का कारण यह भी है कि इसीएल प्रबंधन द्वारा रोजना ब्लास्टिंग की जाती है। जिससे जमीन ढीला हो जाती है। जब लोग कोयला उत्खनन या चुनने जाते हैं तो उसकी चपेट में आ जाते हैं ।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article बजट 2022 : इनकम टैक्स की दर और स्लैब में कोई बदलाव नहीं, क्रिप्टोकरेंसी पर 30 प्रतिशत टैक्स का ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.