Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह: CCL कोलियरी के कबरीबाद माइंस में अपराधियों का उत्पात, ड्यूटी पर तैनात दो गार्ड की पिटाई की
    झारखंड

    गिरिडीह: CCL कोलियरी के कबरीबाद माइंस में अपराधियों का उत्पात, ड्यूटी पर तैनात दो गार्ड की पिटाई की

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: CCL कोलियरी के कबरीबाद माइंस में अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधियों ने यहां पर तैनात दो गार्ड के साथ मारपीट की. इन्हें काफी पीटा गया जिससे गार्ड घायल हो गए. अपराधियों के हमले की जानकारी परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह को लगी. जिसके बाद सीसीएल सुरक्षा गश्ती दल को भेजा गया. वहीं सूचना मुफ्फसिल पुलिस को भी दी गई.

    सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनय राम ने अधिकारी व जवानों को भेजा और पूरी घटना की जानकारी ली. हालांकि सीसीएल सुरक्षा बल व पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी भाग खड़े हुए. बताया गया कि रात्रि पाली की ड्यूटी में होम गार्ड प्रीतम यादव व रेवत मंडल की तैनाती थी. दोनों ड्यूटी पर थे तभी 15-20 की संख्या में अपराधी आ पहुंचे.

    घायल गार्ड ने बताया कि पहुंचते ही अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दी. लाठियों से खूब पिटाई की गई. बाद में मोबाइल भी छिन लिया. मोबाइल छीनने के बाद भी पीटा गया. इधर कहा जा रहा है कि माइंस के आसपास के इलाके में संचालित कोयला के अवैध खदान को लगातार भरा जा रहा है. इससे भी कुछ माफिया नाराज चल रहे हैं.

    प्रशासन इस हमले को इससे भी जोड़कर देख रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की मंशा क्या थी इसकी पड़ताल की जा रही है. अपराधियों को भी खोजा जा रहा है. यहां बता दें कि लगभग एक माह पूर्व ओपेनकास्ट माइंस पर ही हमला हुआ था. यहां पर स्कार्पियो से आये अपराधियों ने धमाका किया था. इस धमाका के पीछे इलाके में वर्चस्व को कारण बताया जा रहा था. इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:  टेल्को बस्ती में पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
    Next Article रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी नालंदा से गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: छात्र प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: छात्र प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.