Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 2 मई तक गर्मी से राहत, रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 2 मई तक गर्मी से राहत, रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची सहित पूरे झारखंड में रुक-रुक कर हाे रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार काे भी राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा चली। इससे दिन के तापमान में खासी कमी देखी गई, जबकि रात का मौसम सर्द हो गया है। इटकी में तेज हवा के कारण हाईटेंशन टावर गिर गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

    मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनाें तक इसी तरह का माैसम रहने वाला है। यानि अप्रैल खत्म हाेने तक गर्मी से राहत की संभावना जताई गई है। बारिश की बात करें तो मंगलवार को रांची में 9.2 मिमी बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर में 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड के ऊपर से टर्फ लाइन गुजरी है, जिससे माैसम का मिजाज बदला हुआ है। 2 मई तक झारखंड में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है।

    माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार 26 अप्रैल को राज्य में कई जगहों पर 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 27 अप्रैल को 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड के दक्षिणी, उत्तर पूर्व और मध्य में ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

    2 मई तक बारिश के आसार: रांची व आसपास इलाके में 26 से 28 अप्रैल तक आंशिक बादल के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 29 को माैसम साफ रहेगा।

    स्कूलों का समय बदला, आज से 1 बजे तक क्लास

    राज्य में गर्मी कम होने के बाद स्कूलों का समय पहले की तरह कर दिया गया है। शिक्षा सचिव के. रविकुमार ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि अब सरकारी और निजी स्कूलों में 26 अप्रैल से सुबह 7 बजे क्लास शुरू होगी। दोपहर बाद 1 बजे छुट्टी होगी। विभाग ने गर्मी के कारण 19 -25 अप्रैल तक प्राइमरी स्कूल की 2 घंटे पहले ही छुट्टी करने का आदेश जारी किया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी और ठेकेदार के कई ठिकानों पर ईडी की दबिश, कार्रवाई में अधिकारी भी शामिल
    Next Article ईडी ने ठेकेदार विपिन सिंह पर शिकंजा कसा, फ्लैट सील

    Related Posts

    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025
    पाकुड़

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.