Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 10:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में BEd के उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा, 10वीं-12वीं के इम्तिहान भी नहीं
    झारखंड

    झारखंड में BEd के उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा, 10वीं-12वीं के इम्तिहान भी नहीं

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार ने BEd महाविद्यालयों में वर्तमान सेशन (2021-23) में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्‍जाम रद्द करने का फैसला लिया है. यही नहीं, राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी आयोजित न करते हुए पिछली कक्षाओं के आधार पर स्कोर दिए जाने का अहम फैसला भी लिया गया. मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि ग्रेजुएशन के मार्क्‍स के आधार पर ही उम्‍मीदवारों को BEd महाविद्यालयों में एडमिशन दिया जाएगा. यानी अब बीएड के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा नहीं देनी होगी, मैरिट सूची बनेगी और उनमें से चयन किया जाएगा.

    कोविड 19 वैश्विक महामारी के मद्देनज़र और एनसीटीई-2014 के नियमों के हवाले से राज्य के मान्यता प्राप्त बीएड महाविद्यालयों में सत्र 2021-23 के लिए छात्रों का नामांकन संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के स्थान पर मेधा सूची के आधार पर करने का निर्णय मंत्रिपरिषद ने लिया. उन्होंने बताया कि सूची तैयार करने और काउंसलिंग करने के लिए झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) को एजेंसी के रूप में तय किया गया है.

    दो महत्वपूर्ण फैसले और भी

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये भी बताया कि राज्‍य में हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट के एग्‍जाम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे. 10वीं का रिजल्‍ट 9वीं के मार्क्‍स के आधार पर तैयार होगा जबकि 12वीं का रिजल्‍ट 11वीं के मार्क्‍स के आधार पर तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही, बैठक में विलुप्त हो रही कला तथा संगीत, नृत्य, चित्रकला आदि की विधा को पुनर्जीवित करने के लिए एक गुरु, उसके सहयोगी एवं शिष्यों पर दो वर्ष तक 11 लाख, 88 हजार रुपये प्रतिवर्ष खर्च किए जाने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी गई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : गोली का खोखा जमा करने रांची आ रही पुलिस गाड़ी की टक्कर, सात पुलिसकर्मी घायल
    Next Article मानव तस्करी पर सख्त सरकार, नहीं चलेगा मानव व्यापार, दिल्ली से मुक्त कराये गये 26 बच्चे

    Related Posts

    चाईबासा

    राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में पेशी के लिए रवाना

    August 6, 2025
    झारखंड

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025
    चाईबासा

    राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    August 6, 2025
    Latest Posts

    राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में पेशी के लिए रवाना

    August 6, 2025

    ट्रंप की टैरिफ का शेयर बाजार पर दिखा असर, कमजोर रही शुरुआत

    August 6, 2025

    बिहार में अदाणी पावर ने 25,000 करोड़ की परियोजना के साथ रचा इतिहास

    August 6, 2025

    अब सितंबर तक टल गया पटना मेट्रो का उद्घाटन

    August 6, 2025

    शराब पार्टी कर रहे युवकों की कार ने वृद्ध महिला को कुचला, एक गिरफ्तार, तीन फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.