Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर दो गुटों में विवाद, मांगों को लेकर NH-32 जाम किया
    झारखंड

    धनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर दो गुटों में विवाद, मांगों को लेकर NH-32 जाम किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः बाघमारा प्रखंड के खरखरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर दो गुटों के बीच विवाद छिड़ गया. जिसके बाद दोनों गुट विरोध पर उतर आए.

    कार्यक्रम स्थल को लेकर दोनों गुटों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर एनएच-32 (NH-32) महूदा-नवागढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों का घेराव कर दिया. दोनों गुटों के विवाद को सुलझाते हुए अधिकारियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को आयोजित करना पड़ा.

    बाघमारा प्रखंड के खरखरी पंचायत में किया गया था. एक गुट की ओर से इस कार्यक्रम का विरोध किया जाने लगा. एक गुट रामाशंकर तिवारी का कहना है कि जिस स्थान पर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, वह घनी आबादी से काफी दूर है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे.

    इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की बातों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा. ग्रामीणों की ओर से खरखरी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की. बीडीओ और सीओ ने खरखरी पंचायत सचिवालय का मुआयना किया. इसके बाद कार्यक्रम को सचिवालय में आयोजित करने का निर्देश दिया.


    वहीं खरखरी की पूर्व मुखिया पिंकी कुमारी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से विकास कार्यों को बाधित किया जा रहा है. सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभ देने का काम इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है. खरखरी पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसका असमाजिक तत्वों ने विरोध किया, ऐसे लोग विकास में बाधा पहुंचा रहे हैं. पिछले पांच साल में किसी ने सरकार की योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया.

    बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि पूर्व मुखिया ने विधायक से सहमति लेकर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया था. विधायक की ओर से भी कहा गया था कि सभी को सूचित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए लेकिन लोग दो भागों में बंट गए. कुछ लोग पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित करने की मांग करने लगे. इसके बाद लोगों की मांग पर खरखरी प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ खरखरी पंचायत सचिवालय में भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन का JPSC आंदोलनकारी छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज पर कठोर निंदा
    Next Article रांची में झामुमो कार्यसमिति की बैठक समाप्त, 18 दिसंबर को होगा JMM का अधिवेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.