Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jul, 2025 ♦ 3:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    झारखंड

    बोकारो में बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे मे 1 व्यक्ति की मौत हो गई। चास चंदनकियारी मुख्य पथ पर बारकामा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान अतुल राजवार के रूप में की गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

    ग्रामीणों की ओर से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जा रही थी। पुलिस व प्रशासन की टीम ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में बताया गया कि चंदनकियारी थाना क्षेत्र के पगारबांध गांव निवासी अतुल राजवार (45वर्ष) सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कुमिरडोबा के सीधाटांड गांव गया था। कार्यक्रम में भाग लेकर वह अपनी साइकिल से घर लौट रहा था।

    इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अतुल का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उनके परिजनों को दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 1 युवक भी घायल हो गया था।

    मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद चंदनकियारी पुलिस घटनास्थल पर पंहुची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। ग्रामीणों व परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया । वह पुलिस ने घटना के दोषी मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

    दावा किया गया कि मोटरसाइकिल सवार नशे की हालत में था। लगभग 2 घंटे बाद चंदनकियारी BDO अजय कुमार वर्मा घटनास्थल पंहुचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद सड़क से जाम हटा।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में दो बाइक के बीच हुई टक्कर, दो की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
    Next Article सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद के वासेपुर में बम ब्लास्ट, दो संदिग्ध हिरासत में

    July 23, 2025
    गिरिडीह

    युवक का श’व प्रेमिका के घर की खिड़की से लटका मिला

    July 23, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

    July 23, 2025
    Latest Posts

    भारत को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

    July 23, 2025

    धनबाद के वासेपुर में बम ब्लास्ट, दो संदिग्ध हिरासत में

    July 23, 2025

    मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, चार जख्मी

    July 23, 2025

    स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शानदार जीत

    July 23, 2025

    युवक का श’व प्रेमिका के घर की खिड़की से लटका मिला

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.