Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तिआनजिन में PM मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक, भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद
    ट्रेंडिंग

    तिआनजिन में PM मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक, भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चीन के तिआनजिन शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आज यानी रविवार को शुरू हो गई है। यह मुलाकात तिआनजिन के यिंगबिन होटल में हो रही है और करीब 40 मिनट तक चलेगी। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

    SCO सम्मेलन से पहले बड़ी मुलाकात

    PM मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। इस सम्मेलन से पहले यह द्विपक्षीय बैठक हो रही है। चीन पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तिआनजिन पहुंच गया हूं। SCO सम्मेलन में विश्व नेताओं से मिलने का इंतजार है।”

    Sharing my remarks during meeting with President Xi Jinping. https://t.co/pw1OAMBWdc

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2025

    बैठक में PM मोदी ने कहा, “पिछले साल कज़ान में हमारी चर्चा ने हमारे रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी। सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने से शांति का माहौल बना है।” उन्होंने आगे बताया कि सीमा प्रबंधन पर सहमति बनी है, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल हो रही हैं। PM मोदी ने कहा, “हमारे 2.8 अरब लोगों के हित सहयोग से जुड़े हैं। हम आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाएंगे।”

    क्यों है यह मुलाकात खास :

    सात साल बाद चीन दौरा : PM मोदी सात साल बाद चीन गए हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों की गंभीरता दिखाता है।

    रिश्तों में सुधार : भारत-चीन के रिश्तों में तनाव के बाद अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं। 10 महीनों में यह मोदी और जिनपिंग की दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों ब्रिक्स 2024 सम्मेलन में रूस में मिले थे।

    वैश्विक स्थिति : अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में हालिया तनाव के बाद चीन और रूस जैसे पड़ोसियों के साथ मजबूत रिश्ते जरूरी हो गए हैं।

    खबर है कि 1 सितंबर को PM मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिल सकते हैं। यह बैठक भारत की विदेश नीति का बड़ा कदम है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है।

    hope for improvement in India-China relations Important meeting of PM Modi and Xi Jinping in Tianjin तिआनजिन में PM मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों पर सख्ती, जमशेदपुर में अगस्त में 49 हजार से अधिक नाम हटाए गए
    Next Article अब रांची में भी होगा किडनी ट्रांसप्लांट, सरकार बनाने के रही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.