Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। भाजपा ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।
बैठक में तय होगी चुनावी रणनीति
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। खासतौर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की हाल की यात्राओं के बाद भाजपा को किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाना है, इस पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी हिस्सा लेंगे।
जल्द शुरू हो सकती है चुनाव प्रक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को पटना में बताया कि एक महीने के भीतर राज्य में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऐसे में पार्टी लगातार बैठकों और संवाद के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
Also Read : राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज… जानें क्यों