Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज… जानें क्यों
    बिहार

    राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ रहा है। पटना की एक अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया है। परिवाद पत्र संख्या 12873/2025 के तहत दर्ज इस मामले की सुनवाई आज, 3 सितंबर 2025 को होगी।

    क्या है विवाद :

    इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में एक सभा में मंच से पीएम मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी बवाल मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मो. रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

    एनडीए का बिहार बंद

    इस घटना के विरोध में एनडीए ने 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है। बीजेपी और सहयोगी दलों के नेता व महिला कार्यकर्ता सड़कों पर मार्च निकालेंगे। एनडीए ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है, लेकिन दोनों नेताओं की ओर से अब तक कोई माफी नहीं मांगी गई है।

    बढ़ता सियासी तनाव

    यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत को और गरमा रहा है। एनडीए ने इस घटना को बिहार की अस्मिता और मां के सम्मान पर हमला बताया है, जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी साधी गई है।

    Also Read : अगले तीन दिन झारखंड में तेज बारिश, रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

    Defamation case filed against Rahul Gandhi Tejashwi Yadav and four others in the case of abusive words against PM Modi's mother Tejashwi Yadav and four others... know why पीएम मोदी की मां पर अपशब्द मामले में राहुल गांधी- तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा राहुल गांधी-तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज... जानें क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले तीन दिन झारखंड में तेज बारिश, रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
    Next Article करमा पर्व पर रांची की महिलाओं को मिला तोहफा, मंईयां योजना के तहत ₹94 करोड़ की राशि जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.