Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश का असर, ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, 24 मार्च से मिलेगी राहत
    झारखंड

    झारखंड में बारिश का असर, ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, 24 मार्च से मिलेगी राहत

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम पूरी तरह पलट गया है। कभी गरज के साथ तेज बारिश हो रही है तो कहीं वज्रपात की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि अब तक राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश का असर सीधे तापमान पर दिख रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया है, वहीं रात का तापमान भी लगभग 3 डिग्री कम हो गया है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत जरूर मिली है।

    एक हफ्ते से जारी है रुक-रुक कर बारिश

    पिछले एक सप्ताह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर पूरे झारखंड पर दिख रहा है। सोमवार को भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में गरज और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और समय रहते सुरक्षित जगह पहुंच जाएं।

    24 मार्च से साफ होगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च से आसमान साफ होने लगेगा। बारिश थमते ही एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। अनुमान है कि तापमान तेजी से बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। 25 और 26 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे और तापमान धीरे-धीरे 30, 32 और 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

    मौसम ज्यादा दिन शांत नहीं रहेगा। 27 और 28 मार्च को फिर से मौसम बदलने के संकेत हैं। इस दौरान तेज हवा (40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चल सकती है, साथ ही गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 7 साल में मार्च में इतनी बारिश और ठंड पहली बार दर्ज की गई है।

    Also Read : पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने भेजा जेल

    imd alert Jharkhand news Jharkhand temperature. Jharkhand weather Jharkhand weather update latest weather news Lightning News Rain in Jharkhand Rain Relief Ranchi weather temperature drop Today Weather Weather Alert Jharkhand Western Disturbance
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article क्वार्टर में युवक की संदिग्ध मौ’त, खून से लथपथ हालत में मिला श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.