Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध चिमनी भट्ठा और कोयला तस्करी : चरही में काला गठजोड़
    क्राइम

    अवैध चिमनी भट्ठा और कोयला तस्करी : चरही में काला गठजोड़

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही चनारो इलाके मेंअवैध चिमनी भट्ठा और कोयला तस्करी का गठजोड़ क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पर्यावरण को चुनौती दे रहा है। यह काली सच्चाई न केवल प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और आजीविका पर भी भारी पड़ रही है। चरही क्षेत्र में अवैध चिमनी भट्ठा बिना किसी लाइसेंस और मानकों के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इन भट्ठा के लिए अवैध कोयले की आपूर्ति आसपास के खदानों से चोरी-छिपे की जा रही है। दिन-रात अवैध कोयले की ढुलाई पुलिस की नाक के नीचे से होती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। रिपोर्ट के अनुसार, तापीन, पिंडरा, कजरी, फुसरी, बेहरा डंप और 14 माइल साइडिंग से कोयले की अवैध ढुलाई हो रही है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। यह सारा खेल स्थानीय नेताओं, भट्ठा मालिकों और माफिया के गठजोड़ से चलता है। पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव साफ देखे जा सकते हैं। चिमनी से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बना रहा है, जिससे इलाके में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी प्रभावित हो रही है, और आसपास के जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार को रोकने के नाम पर केवल दिखावटी कार्रवाइयां की जाती हैं। कई बार जब शिकायतें बढ़ती हैं, तो कुछ भट्ठा पर छापेमारी होती है, लेकिन ये कदम सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाते हैं। जरूरत है कि प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे और इस गठजोड़ को तोड़े। अवैध चिमनी भट्ठा और कोयला तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करना होगा, वरना यह काला धंधा क्षेत्र के भविष्य को और अंधकारमय बना देगा।

    Also Read : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    administration's failure administrative action black market Charhi Coal Smuggling coal transportation environmental pollution Hazaribagh health impact Illegal chimney kiln illegal kilns Illegal Trade illicit business jharkhand local community local leaders mafia alliance pollution respiratory diseases अवैध कारोबार अवैध चिमनी भट्टा अवैध भट्टे अवैध व्यापार काला धंधा कोयला ढुलाई कोयला तस्करी चरही झारखंड पर्यावरण प्रदूषण प्रदूषण प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन की नाकामी माफिया गठजोड़ सांस संबंधी बीमारियां स्थानीय जनता स्थानीय नेता स्वास्थ्य पर प्रभाव हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को CBI ने रिश्वत लेते दबोचा
    Next Article शहीद कैप्टन करमजीत का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, दहाड़ मारकर रोने लगे घरवाले

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.