Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 3:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अफवाहों पर ध्यान न दें, जिला प्रशासन से करें शिकायत: उपायुक्त
    झारखंड

    अफवाहों पर ध्यान न दें, जिला प्रशासन से करें शिकायत: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हेतु सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर

    गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला शशि रंजन ने गुमला जिले में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर 2019 को अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आ गया है। ऐसे में आप सभी गुमला वासी किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, न ही अफवाह फैलाने वाले लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    उपायुक्त ने कहा कि गुमला जिले में पूरी तरह से शांति है कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। अगर किसी भी आसामाजिक तत्व ने सोशल मीडिया या फिर किसी अन्य माध्यम से जिले के लोगों के आपसी भाईचारे व सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

    उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

    किसी भी सूचना एवं सहायता के लिए डायल करें 100 एवं जिला नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क

    गुमला जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी गुमलावासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की सूचना/ सहायता के लिए गुमला पुलिस के 24 घंटे कार्यरत डायल 100 को तुरंत सूचित करें या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर -06524-224965 पर सूचित करें।

    किसी भी संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ते ही पुलिस प्रशासन को दें सूचना

    जिला प्रशासन द्वारा अयोध्या मामले में लिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए गुमलावासियों से अपील की है कि गुमला जिले में किसी भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को दें। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाने की अपील की गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या पर फैसला दशकों से चली आ रही न्यायिक प्रक्रिया का समापन : पीएम मोदी
    Next Article रांची में ईदमिलादुन्नबी जुलूस नही निकलेगा: बैठक में निर्णय

    Related Posts

    चाईबासा

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    स्पेसएक्स का स्टारशिप 36 रॉकेट टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट

    June 19, 2025

    पटना के नये SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली कमान

    June 19, 2025

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025

    पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

    June 19, 2025

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.