चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल गतिविधियों की वर्तमान स्थिति और चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के उद्देश्य से दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची के IG अखिलेश झा ने 13 और 14 मई 2025 को दो दिवसीय दौरा किया।
दौरे के दौरान IG अखिलेश झा ने चाईबासा स्थित जिला मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सिंहभूम (कोल्हान) प्रक्षेत्र के DIG मनोज रतन चोथे, पश्चिमी सिंहभूम के SP आशुतोष शेखर,ASP पारस राणा, ASP ऋत्विक श्रीवास्तव सहित सभी SDPO और निरीक्षक शामिल हुए।
IG झा ने सारंडा वन क्षेत्र के विभिन्न सुरक्षा कैंपों और थानों का भी भ्रमण किया। उन्होंने छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित CRPF कैंप में रात्रि विश्राम कर तैनात सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने CRPF, झारखंड जगुआर, JAP और जिला पुलिस के अधिकारियों और जवानों को अभियान के दौरान सुरक्षा संबंधी SOP का पालन करने, विशेषकर IED जैसी चुनौतियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बल के मनोबल, सतर्कता और समन्वय को बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया।
इसके अतिरिक्त IG झा ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित टिमरा कैंप, किरीबुरू थाना अंतर्गत CRPF कैंप किरीबुरू, सेडलगेट कैंप और किरीबुरू थाना का निरीक्षण किया। सभी स्थलों पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।
पुलिस महानिरीक्षक का यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों को और अधिक प्रभावशाली तथा समन्वित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also read: दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Also read: भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो
Also read: बच्चे की परवरिश के लिए अगर महिला ने छोड़ी नौकरी तो देना होगा गुजारा भत्ता: HC
Also read: 21 दिन में 31 हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा, 210 बंकर तहस-नहस, 450 IED बरामद