Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»काम नहीं करने वाले अफसर सुधर जाए, नहीं तो नपेंगे : उद्योग मंत्री
    झारखंड

    काम नहीं करने वाले अफसर सुधर जाए, नहीं तो नपेंगे : उद्योग मंत्री

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2024Updated:December 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: सूबे के उद्योग, श्रम नियोजन और कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि एक माह के भीतर हेमंत सोरेन सरकार का काम धरातल पर दिखाई देना शुरू कर देगा. शपथ लेने के बाद विभाग का कार्यभार संभाला और 24 घंटे के भीतर पूरे राज्य के श्रम, उद्योग विभाग के पदाधिकारी, सचिव और निदेशक के साथ बैठक किए हैं. इसमें कई मुद्दे पर चर्चा हुई है. काम करने के कई स्कोप हैं और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। मंत्री संजय यादव शनिवार शाम को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जो अफसर सुस्त पड़े हैं और काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही फिल्ड में नहीं जा रहे हैं, ऐसे सभी बिंदुओं की बैठक में समीक्षा की गई है. अधिकारियों से साफ तौर पर कहा गया है कि जो अफसर काम नहीं करेंगे, वे नपेंगे. मुख्यमंत्री की सोच है कि हम झारखंड को एक नंबर का राज्य बनाएं. इस सोच को पूरा करने के लिए हमलोग अपनी पूरी ताकत लगा देंगे, ताकि यहां के गरीब, मजदूरों का पलायन नहीं हो. काम दिलाने का लालच देकर हमारे मजदूर भाइयों को दूर देश ले जाकर वहां बंधक बना लिया जाता है. उससे पैसों की वसूली की जाती है. देश के अलावा विदेशों में भी झारखंड के मजदूरों को ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ी है. लेकिन अब ऐसे मानव तस्कर दलाल-बिचौलिए पर सरकार की सीधी नजर रहेगी और इनसे सख्ती तक निपटेंगे. मंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग को कैसे बढ़ावा मिले, इसके लिए भी काम करेंगे. 20 दिसंबर को उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है, जिसमें सूबे के औद्योगिक विकास का ब्लू्प्रिंट तैयार किया जाएगा. राज्य के राजस्व कोे कैसे दुगुणा किया जाए, इस पर हमलोग काम करेंगे. राज्य के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए बेहतर कार्य योजना बनेगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने इस बार भारी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जिस तरह काम हुआ है, चाहे वह मंईयां सम्मान योजना हो या बिजली बिल माफी योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, किसानों की ऋण माफी समेत गरीबों के हित के लिए चलाई गई कई योजनाओं के कारण प्रचंड बहुमत मिला. इसे हमलोगों ने स्वीकार किया और चुनाव के समय जो वादा किए थे, चुनावी मेनिफेस्टो में जिसका जिक्र है, उसपर हमलोग खरे उतरेंगे. प्रेसवार्ता में देवघर विधायक सुरेश पासवान, राजद के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, स्थानीय नेता कृष्णा सिंह यादव, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष नित्यानंद केसरी मौजूद थे.

    इंडिया गठबंधन उद्योग विभाग औद्योगिक विकास किसानों की ऋण माफी कौशल विकास चुनावी मेनिफेस्टो झारखंड का विकास झारखंड के गरीब झारखंड राजस्व झारखंड सरकार देवघर देवघर विधायक पत्रकार वार्ता बिजली बिल माफी योजना मजदूर कल्याण मजदूरों का पलायन मानव तस्करी राजद नेता श्रम नियोजन संजय प्रसाद यादव सुरेश पासवान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवन बंधु परिषद एकल अभियान के द्वारा जिले के 21 जोड़े आदिवासी युवक युवतियों का होगा सामूहिक विवाह
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय गलोक बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.