Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आजसू की सरकार बनी तो गांव में सड़क, पेयजल, चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्या सुविधाओं को मुकम्मल किया जाएगा : सुदेश महतो
    झारखंड

    आजसू की सरकार बनी तो गांव में सड़क, पेयजल, चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्या सुविधाओं को मुकम्मल किया जाएगा : सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा । आजसू पार्टी सत्ता में आती है तो बीडीओ और दारोगा राज नहीं होगा। गांव की सरकार बनेगी। अब सिस्टम में बदलाव होगा। सामाजिक न्याय की धरती में गांव के चौपाल में सरकार बैठेगी और थोपा हुआ राजनीति नहीं चलेगा। उक्तबातें सुदेश महतो ने कही। शनिवार को आजसू सुप्रीमो ने पत्थलगड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

    जनसभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने भाजपा, जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां अवसरवादी हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में 5 साल शासन में रही।प्रधानमंत्री पार्टी में मुख्यमंत्री की तारीफ करते नहीं थकते, बावजूद भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। मुख्यमंत्री के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते। बहुमत की सरकार में 5 साल में राज्य का जितना विकास होना चाहिए था कुछ नहींहुआ। उन्होंने कहा कि अब दूसरों का घर बनाने का समय चला गया। दूसरों का घर बहुत बना लिया। अब अपना घर बनाना है। गांव की सरकार बनाना है। अब गठजोड़ नहीं जनता के विश्वास पर सरकार बनेगी। अब गांव की योजनाएंसचिवालय में नहीं गांव की चौपाल में लिखी जाएगी।

    सुदेश ने कहा कि आजसू की सरकार बनी तो गांव में सड़क, पेयजल, चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्या सुविधाओं को मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वादाकिया था। परंतु लोगों को चार से 5 घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। आजसू की सरकार बनी तो बिजली की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में पलायन सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन भाजपा कीसरकार ने इस पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आजसू की सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और पलायन की समस्या को खत्म किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पार्टी प्रत्याशी मनोज चंद्रा के लिए वोट करने की अपीलकरते हुए कहा कि मनोज चंद्रा को चुनें। सिमरिया की हर क्षेत्र में विकास होगी हर समस्या को दूर किया जाएगा और जब अगले बार वोट मांगने आएंगे तो इनका काम को देखकर आप वोट दीजिएगा।

    भाजपा भाषण वाली पार्टी है। भाजपा के लोगों को केवल भाषण देने आता है। इनका काम नहीं बोलता। उक्त बातें भाजपा के ही छतरपुर के पूर्व विधायक और आजसू प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर ने कहा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्यमें भाजपा की सरकार बनी तो पलामू, चतरा और सिमरिया को अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया गया था और इस कलंक से उबारने के लिए क्षेत्र के लोगों को चौमुखी विकास की सपना दिखाए गए थे। परंतु यह घोषणा घोषणा ही रह गया। क्षेत्रमें कहीं कोई विकास के कार्य नहीं हुए। स्थिति है कि आज भी यहां के रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। खेतो तक पानी नहीं पहुंचा है। बेटियां शिक्षा स वंचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाकी सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान जोर-शोर से चलाया लेकिन बेटियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज भी बेटियों के साथ बर्बरता हो रही है। पिछड़ेपन की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है।

    सिमरिया विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने कहा कि मुझे एक मौका दीजिए हर समस्या का समाधान करेंगे। चौक-चौराहों से लेकर के गांव-गलियों के हर घर तक विकास की गाड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से विकास का वादा करतेहुए एक मौका मांगा और कहा कि वे उनके हर उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर सरकार ने गरीबों का राशन कार्ड और वृद्धों का पेंशन किया समाप्त : बाबूलाल
    Next Article कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगील ने कहा, मोदी-रघुवर डबल इंजन नहीं, बल्कि डबल पंचर सरकार है

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025
    झारखंड

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिला Z श्रेणी का सुरक्षा घेरा

    August 21, 2025

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.