Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नहीं हो रही फॉगिंग तो इन नंबरों पर करें कॉल, निगम से भेजी जाएगी टीम
    झारखंड

    नहीं हो रही फॉगिंग तो इन नंबरों पर करें कॉल, निगम से भेजी जाएगी टीम

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अगर आप भी राजधानी में रहते है और आपके इलाके में फॉगिंग नहीं हो रही है तो इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है. चूंकि रांची नगर निगम ने इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया है. इतना ही नहीं दो टीमें भी बनाई गई है. जिनसे आप सीधे कॉल कर संपर्क कर सकते है. शिकायत करने के बाद फॉगिंग के लिए टीम आपके इलाके में पहुंच जाएगी. बता दें कि मानसून के आने के बाद से ही रांची नगर निगम ने इस बार कमर कस ली है. वहीं डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए एहतियातन पहले से तैयारी की जा रही है. बता दें कि कुछ साल पहले डेंगू और मलेरिया का आउटब्रेक रांची में हुआ था. उस समय सैकड़ों की संख्या में मरीज सामने आ रहे थे.

    इन नंबरों पर करें कंप्लेन

    नगर निगम ने पूरे शहर में फॉगिंग के लिए रोस्टर तैयार किया है. इसके बाद भी कई इलाकों में फॉगिंग नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही है. इनसे निपटने के लिए ही रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. जिसमें 18005701235, 9431104429 कंट्रोल रूम का नंबर दिया गया है. जिससे कि लोग फॉगिंग नहीं होने की शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

    अपने घर में पानी न जमने दे

    नगर निगम क्षेत्र में 53 वार्ड है. जहां सवा दो लाख से अधिक हाउस होल्डर निवास कर रहे है. ऐसे में जाहिर है कि हर किसी के घर में निगम की टीम नहीं पहुंच सकती. इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि अपने घरों में जल जमाव किसी भी हाल में न होने दे. जल जमाव के कारण ही मच्छर पनपते है. इसके बाद डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी आपको चपेट में ले सकती है.

    कॉल टीम नंबर नहीं निगम फॉगिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम विवाह का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, आरोपी फरार
    Next Article डोनर लेकर गया ब्लड बैंक फिर भी नहीं मिला खून डायलिसिस मरीज की बढ़ी परेशानी

    Related Posts

    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.