Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 3:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त
    चाईबासा

    सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्ची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सियाल पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची की मौत नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज (10 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी विस्फोटक के संपर्क में आ गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिरिया की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट से उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब जोरदार धमाका सुना, तो वे घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां का दृश्य बेहद भयावह था। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को जंगल से बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मासूमों तक को अब उनकी हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है।

    एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से IED लगाया गया था, लेकिन उसका शिकार एक मासूम बच्ची हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है और घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में नक्सली लंबे समय से सक्रिय हैं और अक्सर जंगल के रास्तों में आईईडी लगाते हैं ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके।

    Also Read : वेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूरों से भरी बस में लगी भयंकर आग, 2 की मौ’त, 12 घायल
    Next Article IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    झारखंड

    छठ पूजा के दौरान सरायकेला में त्रासदी, घाट पर तीन लोग डूबे

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ की छुट्टी में घर आया था IRB जवान, अचानक गोली चला ओर…

    October 28, 2025
    झारखंड

    चाईबासा घटना पर चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी, कहा- अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

    October 28, 2025
    Latest Posts

    छठ पूजा के दौरान सरायकेला में त्रासदी, घाट पर तीन लोग डूबे

    October 28, 2025

    बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, तीन अधिकारी घायल

    October 28, 2025

    छठ की छुट्टी में घर आया था IRB जवान, अचानक गोली चला ओर…

    October 28, 2025

    पटना में टायर गोदाम में लगी आ’ग

    October 28, 2025

    चाईबासा घटना पर चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी, कहा- अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.