Ranchi : झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में शामिल होने के इल्जाम में ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने विनय चौबे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब विनय चौबे आगामी तीन जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। विनय चौबे को फिलहाल रांची सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा रहा है। विनय कुमार चौबे वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं। इससे पहले वे झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव भी रह चुके हैं। बता दें कि आज दिन के करीब 11 बजे ACB की टीम IAS अधिकारी विनय चौबे को पूछताछ के लिए अपने साथ दफ्तर ले गयी थी। यहां घंटों उनसे पूछताछ की गयी। इसी दौरान उनके चेकअप के लिए मेडिकल की टीम को भी बुलाया गया। मेडिकल की टीम ने विनय चौबे पूरी तरह से चेकअप किया और निकल गयी।
बता दें कि विनय चौबे के साथ उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह भी अरेस्ट किया गया है। गजेंद्र सिंह को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यहां याद दिला दें कि यह मामला साल 2022 में झारखंड में बनी नई शराब नीति से जुड़ा है। इल्जाम है कि इस नीति में कुछ बदलाव ऐसे किए गए, जिससे छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के लोगों को फायदा मिला। छत्तीसगढ़ के अधिकारी और व्यापारी मिलकर झारखंड में शराब की सप्लाई, काम करने वाले लोगों की व्यवस्था और होलोग्राम सिस्टम के ठेके हासिल किए। इससे राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ और अवैध कमाई हुई। इस मामले में छत्तीसगढ़ की ACB ने 27 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की, जिसमें विनय चौबे सहित सात लोगों के नाम थे।
Also Read : शराब घोटाला मामले में संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह भी अरेस्ट
Also Read : BREAKING : शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे अरेस्ट