Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मां के साथ जा रहा था छोटे भाई का इलाज कराने, रास्ते में हो गया…
    क्राइम

    मां के साथ जा रहा था छोटे भाई का इलाज कराने, रास्ते में हो गया…

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Arwal : अरवल जिला में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. जिसमें दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना अरवल जिला अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के NH-139 के पास की है. बताया जा रहा है कि बेलसार के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, तो वहीं उनकी मां बेतरह जख्मी हो गई है.

    मृतकों की शिनाख्त सोहसा गांव निवासी संतोष कुमार (17 वर्ष) और सर्वेश शर्मा (6 वर्ष) के रूप में की गई है. जख्मी की पहचान दोनों की मां अर्चना कुमारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार उनकी मां अर्चना कुमारी एक आशा कार्यकर्ता हैं. जख्मी हालत में उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल और फिर पटना एम्स रेफर किया गया. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. वह अपने छोटे भाई सर्वेश का इलाज कराने मां के साथ बाइक से अरवल जा रहा था. इसी दौरान बेलसार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश में आकर NH-139 को जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

    सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा. वहीं, घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा, पंचायती राज पदाधिकारी रंजीत कुमार और थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक भी मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने परिजनों को सरकारी सहायता एवं मुआवजे का आश्वासन दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ UD केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

    मृतकों के पिता समीर शर्मा दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं. उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि संतोष, अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि सर्वेश सबसे छोटा था. मां अर्चना, समीर शर्मा की दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी के निधन के बाद विवाह किया था. गांव में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से NH-139 पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा के सख्त उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

    Also Read : गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल पहुंचा युवक, फिर…

    Bihar Accident अरवल जिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा साहब का भरे संसद में अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह दें इस्तीफा, मांगे माफी : राजद
    Next Article TSPC के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    क्राइम

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.