Joharlive Team
गुमला। जिले में बेरहमी से पत्नी की हत्या करने की घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के पति ने इस घटना को अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद के ऊपर किरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। यह मामला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र टांगर शिवपार सेमरटोली की है। जहां जावा मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि जावा को शक था कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी बिरसो देवी का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिरसो देवी अपने दो बच्चों के साथ सोई थी। तभी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्नी के चिल्लाने पर माँ के साथ सोए दोनों बच्चे जाग गए। लेकिन इसके बाद भी पिता ने दोनों बच्चों के सामने उसकी माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू से गला काट कर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पकड़े जाने के भय से पति ने अपने शरीर पर किरासन डालकर आग लगा लिया। पड़ोसी की मदद से जावा मुंडा के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर घाघरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पति का इलाज पुलिस कस्टडी में कराया जा रहा है। जावा मुंडा को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध गांव के युवक के साथ है। इसी शक के कारण अक्सर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जावा व बिरसो के आठ बच्चे है। छह बच्चे गांव में ही एक शादी समारोह में रविवार की रात गए थे और दो बच्चे बिरसो देवी के साथ घर पर थे।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
वही घटना की सूचना घाघरा पुलिस को मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुच आग से झुलसे युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा इलाज हेतु भेजवाया।जबकि मृतिका की शव को कब्जे में में कर थाना ले आयी।पुलिस ने बताया कि हालांकि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया और मामले की छानबीन में जुट गए है।।ग्रामीणों के अनुसार मृतिका के 7 पुत्र और पुत्री है दो पुत्र बाहर इट भट्टे में काम करने गए है जबकि 5 लोग घर पर ही रहते है।मृतक की बड़ी पुत्री बसंती कुमारी ने बताया कि वह गांव में ही शादी कार्यक्रम में रात को गयी थी। सुबह आकर घर खुलवाया घर नहीं खुलने पर दो अन्य भाई बहनों के अंदर रोने की आवाज आयी।जहा छप्पर पर चढ़कर देखा उसकी मां की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जबकि उसके पिता खुद को आग लगा रहे हैं किसी तरह अगल-बगल परिजनों को बुलाकर पहले अपने पिता द्वारा खुद के लगाए आग को बुझाया।हत्यारा पति को ग्रामीणों ने हल्का मानसिक रूप से बिक्षिप्त बता रहे थे।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

