Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»भोजपुर: पत्नी के मुखिया का चुनाव हारने की खबर सुन सदमे से पति की मौत
    बिहार

    भोजपुर: पत्नी के मुखिया का चुनाव हारने की खबर सुन सदमे से पति की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोजपुर: बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना के दौरान एक महिला प्रत्याशी के पति की मौत का मामला सामने आया है. बीते दिनों जिले के चरपोखरी और बिहिया प्रखंड में पांचवें चरण की मतगणना का कार्य चल रहा था. इस बीच चुनाव का नतीजा आते ही महिला मुखिया प्रत्याशी की हार की खबर सुनकर उनके पति की सदमे से मौत हो गई.

    मृतक चरपोखरी प्रखंड के लिलारी गांव निवासी और ठकुरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी उषा देवी के पति कुमार जानकी सिंह बताये जा रहे हैं. जो पेशे से अलहफिज कॉलेज में प्रोफेसर थे. उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली, उनके बीच कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    वहीं, चरपोखरी प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 में दो दिग्गजों के बीच जबदस्त मुकाबले में अगिआंव के माले विधायक मनोज मंजिल की पत्नी शीला देवी भी चुनाव हार गई है. माले विधायक की पत्नी की हार की चर्चा जिले भर में हो रही है.

    बता दें कि चरपोखरी प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 में पिछले कुछ दिनों से मुकाबला काफी रोचक था. एक ओर जहां चुनावी मैदान में माले विधायक मनोज मंजिल की पत्नी शीला देवी थी, तो दुसरी ओर निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी आमने-सामने थी. इन दोनों के चुनावी मैदान में उतर जाने से जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 काफी सुर्खियों में आ गया था.

    इस जिला परिषद की एक सीट के लिए 5 उम्मीदवार खड़े थे. जिसमें आरती देवी ने बाजी मार कर यहां से जीप सदस्य के रूप में निर्वाचित हो गई. पिछले पंचायत चुनाव में भी विधायक की पत्नी शीला देवी चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह जीत नहीं सकी थी. उस समय मनोज मंजिल विधायक नहीं थे. वही, जीत दर्ज की वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी राजद के सक्रिय नेता है. जो पिछले चुनाव में कोईलवर प्रखंड से बतौर जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनी गई थी.

    Bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस 15: अफसाना खान के ‘गंदे’ कॉमेंट पर खूब रोए राजीव अदातिया, बोले- मेडिकल प्रोब्लम है
    Next Article भारतीय मूल की अनिता आनंद कनाडा की रक्षा मंत्री बनीं, पीएम ट्रूडो की कैबिनेट में फेरबदल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.