Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में 2 दिनों तक NO ENTRY, किसकी… जानिए
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में 2 दिनों तक NO ENTRY, किसकी… जानिए

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में आगामी पर्व को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन तक नो एंट्री लागू की है। इसके तहत दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं, जिनमें 29 मार्च और 31 मार्च को भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

    29 मार्च को नववर्ष यात्रा जुलूस

    पहली नो एंट्री 29 मार्च को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक लागू की जाएगी। यह व्यवस्था हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित नववर्ष यात्रा जुलूस के मद्देनज़र लागू की गई है। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा, जबकि बसों का परिचालन सामान्य रहेगा।

    31 मार्च को ईद

    दूसरी नो एंट्री 31 मार्च को सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक लागू होगी, जो ईद के अवसर पर लागू की गई है। इस दिन भी भारी वाहनों के चलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, लेकिन बसों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

    प्रशासन का सर्कुलर

    जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक की ओर से इन दोनों तारीखों के लिए अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं। इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

    कारोबारी और उद्योगों को हो सकती है दिक्कत

    हालांकि, नो एंट्री की इस व्यवस्था से शहर के उद्योगों और कारोबारियों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि बड़ी गाड़ियों से माल की आवाजाही नहीं हो पाएगी। इस कारण व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है, खासकर जिन कंपनियों को भारी माल की सप्लाई करनी होती है।

    Also Read : त्योहार को लेकर अलर्ड मोड पर झारखंड पुलिस, 4533 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

    Also Read : जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

    Also Read : त्योहार को लेकर अलर्ड मोड पर झारखंड पुलिस, 4533 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

    Also Read : भूपल साव ह’त्याकांड : उबाल पर लोगों का गुस्सा, पंडरा से रातू तक सभी दुकानें बंद

    Also Read : JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 अरेस्ट

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस दिन बिहार आ रहे राहुल गांधी, क्या करेंगे… जानिये
    Next Article गवर्नर से वित्तमंत्री का आग्रह- नीलाम्बर-पीताम्बर University के दोषियों पर जल्द करें कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.