ऋतिक रोशन ने कहा, स्टारडम की कीमत सामाजिक जिम्मेवारी लेना

JoharLive Desk

मुंबई : बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन का कहना है कि स्टारडम की छोटी सी कीमत होती है

जिसके तहत आपको सामाजिक जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेनी होगी।

ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब दो दशक हो गये हैं। उनकी हाल ही में फिल्म वॉर प्रदर्शित हुयी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सशक्त पहचान बना ली है।

ऋतिक रोशन से पूछा गया कि क्या स्टारडम की कोई कीमत है? इसके जवाब में उन्होंने बताया, ‘कीमत यह है कि आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। सामाजिक जिम्मेदारी आपके कंधे पर होगी। आपको आपके द्वारा कही गई बातों के लिए जवाबदेह होना होगा। आपको अपनी निजता का त्याग थोड़ा बहुत करना होगा। लेकिन यह एक छोटी सी कीमत है क्योंकि स्टारडम का इस्तेमाल कई सारी अच्छी चीजों के लिए किया जा सकता है। आप कई सारी चीजों को खोने के साथ-साथ कई चीजों को हासिल भी करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि शिकायत की कोई वजह होनी चाहिए।’