Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी रांची के इस इलाके में ई-लॉटरी के आधार पर मिल रहा मकान और फ्लैट
    झारखंड

    राजधानी रांची के इस इलाके में ई-लॉटरी के आधार पर मिल रहा मकान और फ्लैट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मकान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के हरमू, अरगोड़ा (रांची प्रमंडल) में झारखंड राज्य आवास बोर्ड मकान, फ्लैट (जैसा है जहां है-As is where) लोगों को देने की तैयारी में है. इसके लिए बोर्ड ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि ई-लॉटरी के माध्यम से मकान और फ्लैट का आवंटन होगा. भाड़ा सह क्रय के आधार पर 90 वर्षों के लिए पट्टे पर आवंटियों को मकान दिए जाएंगे. अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट और मकानों के आवंटन के लिए बोर्ड ने कुछ शर्तें भी तय की हैं इन्हें किस वर्ग (सामान्य, दिव्यांग, एससी-एसटी, ओबीसी, ओबीसी-दिव्यांग, रिटायर्ड सरकारी सेवक, सैन्य सेवा से रिटायर, परित्यक्ता, बेसहारा-विधवा) को दिया जायेगा. इच्छुक लोग 10 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक वेबसाइट www.jshb.jharkhand.gov.in/home, www.jshbelottery.jharkhand.gov.in से रांची प्रमंडल की संपदाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    फ्लैट-मकान की कीमत के अलावा इसकी कुल राशि का 10% इएमडी के तौर पर निर्धारित है. आवेदन शुल्क भी निर्धारित किये गये हैं. आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्गीय के लिए 1000/-, अल्प आय वर्गीय (LIG) के लिए 2000/-, मध्यम आय वर्गीय (MIG) के लिए भी 2000/- और उच्च आय वर्गीय (HIG) के लिए 3000/- तय किये गये हैं. इसके अलावा 18% जीएसटी के साथ आवेदन ऑनलाइन जमा कर आवेदक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

    यहां उपलब्ध हैं मकान और फ्लैट

    आवास बोर्ड के मुताबिक, EWS ब्लॉक 7, हरमू में 15 यूनिट (सुपर बिल्ड अप एरिया 450-455 वर्ग फीट तक) उपलब्ध हैं जिनकी कीमत करीब 15-16 लाख रुपए तक निर्धारित है. इसी तरह से हरमू में 47 यूनिट एलएफ फ्लैट (298 वर्ग फीट) जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपए है. एलआइजी कैटेगरी के 25 यूनिट (573 वर्ग फीट से 754 वर्ग फीट तक) हरमू और अरगोड़ा में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 28 लाख से 32 लाख रुपए तय है. एमआइजी कैटेगरी के भी फ्लैट (915 वर्ग फीट से 1145 वर्ग फीट तक) उपलब्ध हैं जिसके लिए 39 लाख से 53 लाख रुपए तक कीमत निर्धारित है. एचआईजी (उच्च आय वर्गीय) फ्लैट (ब्लॉक 1- अरगोड़ा, ब्लॉक 2- हरमू, 1319-1650 वर्ग फीट) की कीमत 60 लाख से 65 लाख रुपए तक निर्धारित है.

    इसका रखें ध्यान

    मकान, फ्लैट के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बोर्ड कार्यालय द्वारा जमा किये गये कागजात- आवेदनों की जांच 11 मार्च से 4 अप्रैल तक की जायेगी. औपबंधिक आवेदकों की सूची का प्रकाशन 7 अप्रैल को आयोग की वेबसाइट पर होगा. आवास बोर्ड के प्रांगण में ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन 9 अप्रैल को होगा. विशेष जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय से कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया जा सकता है. जिन आवेदकों को आवासीय इकाई, फ्लैट का आवंटन नहीं हो सकेगा, उनकी जमा राशि ब्याज रहित वापस कर दी जायेगी.

    Also Read: 105 पुलिस अफसरों का SP ने रोक दिया वेतन, कहां और क्यों… जानें

    Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

    Also Read: रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पटना, नालंदा समेत 3 शहरों में छापेमारी

    Also Read: झारखंड के इस जिले में मिल रहा सबसे सस्ता LPG सिलेंडर, जानें आपके जिलों का रेट

    Also Read: राजस्व उपनिरीक्षक राजेश के चार ठिकानों पर ACB की रेड

    Also Read: अब घर के बाहर लगाई गाड़ी तो सख्त एक्शन, रात में भी चलेगा चेकिंग अभियान

    90 वर्ष पट्टा 90-year lease Argora deserted women destitute widows differently-abled e-lottery flat allocation general category Harmu house allocation Jharkhand property Jharkhand State Housing Board lease-cum-purchase OBC OBC differently-abled online application ranchi Ranchi Division retired from military service retired government employee SC/ST अरगोड़ा ई-लॉटरी एससी-एसटी ऑनलाइन आवेदन ओबीसी ओबीसी-दिव्यांग झारखंड राज्य आवास बोर्ड झारखंड संपदा दिव्यांग परित्यक्ता फ्लैट आवंटन बेसहारा विधवा भाड़ा सह क्रय मकान आवंटन रांची रांची प्रमंडल रिटायर्ड सरकारी सेवक सामान्य वर्ग सैन्य सेवा से रिटायर हरमू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIG ने सुनीं समस्याएं, कहा-जल्द होगा समाधान
    Next Article हथियार और गोला-बारूद के साथ बांग्लादेशी धराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.