Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होटल स्टाफ ने अपने ही मालिक के घर को बनाया निशाना, 50 लाख की रकम उड़ाई
    झारखंड

    होटल स्टाफ ने अपने ही मालिक के घर को बनाया निशाना, 50 लाख की रकम उड़ाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: शहर के शिवाजी रोड स्थित होटल वेव्स में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने ही होटल मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. होटल वेव्स के मालिक संजीव चड्डा के अनुसार, होटल के स्टाफ सदस्य आकाश धनक ने 28 नवंबर को उनके घर में घुसकर लगभग 50 लाख रुपये की चोरी की. आकाश धनक, जो पिछले 8 साल से होटल में काम कर रहा था, ने होटल बंद होने का फायदा उठाया. होटल मालिक का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था. आकाश को होटल स्टाफ से यह जानकारी मिल गई थी कि मालिक और उनका परिवार 4 दिन तक बाहर रहेगा. होटल के पास ही एक शादी समारोह चल रहा था, जिससे वह लोगों की भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए घर में घुसने में सफल रहा. पुलिस के मुताबिक, आकाश ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को घुमा दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके. इसके बाद उसने एक अलमारी तोड़ी, जिसमें लगभग 20 लाख रुपये नगद और सोने, चांदी, हीरे के जेवरात रखे थे. 29 नवंबर को संजीव चड्डा का परिवार घर लौटा तो उन्होंने घर में बिखरा हुआ सामान देखा और अलमारी से नकदी और जेवर गायब पाए. सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान हो गई, जो आकाश था.

    ये भी पढ़ें : रांची सहित झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें अपने शहर का ताजा रेट

    पुलिस ने पता लगाया कि आकाश 3 महीने पहले नौकरी छोड़कर अपने गांव मध्य प्रदेश के सागर जिले के संत कबीर दास नगर चला गया था. पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश होटल के दूसरे स्टाफ गोपाल कुमार से भी लगातार संपर्क में था और होटल मालिक के बारे में जानकारी लेता रहता था. रामगढ़ थाने में संजीव चड्डा के बयान पर कांड संख्या 370/24 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आकाश की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और मध्य प्रदेश पुलिस से भी मदद मांगी है. रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही इस मामले का समाधान किया जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

     

    50 लाख रुपये अपराध आकाश धनक चोरी चोरी की वारदात धनक की गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई पुलिस जांच मध्य प्रदेश रामगढ़ संजीव चड्डा सागर सीसीटीवी फुटेज होटल वेव्स होटल स्टाफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात अपराधी गिरोह ने ओरमांझी में की फायरिंग और आगजनी
    Next Article आलू रोके जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान तो बंगाल से आया यह जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.