Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चौपारण लराही रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दो अन्य घायल
    झारखंड

    चौपारण लराही रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दो अन्य घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चौपारण : चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत के लराही रोड पर शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर करने की सूचना मिली है.  मृतक बच्चे की पहचान भटबिगहा निवासी सगीर मियां के पुत्र आहिल आलम (10 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान भटबिगहा के समशूल मियां के पुत्र आफताब आलम (13 वर्ष) और अकबर मियां के नाती इबरान अंसारी (लगभग 15 वर्ष) के रूप में की गई है. इबरान अंसारी कोडरमा जिले के सरदारोडीह का निवासी है और वर्तमान में नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

    घटना की जानकारी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सिंघरावा की ओर जा रहे थे. बाइक की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कारीपहाड़ी के पास लराही सड़क के किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आहिल आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आफताब आलम और इबरान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने तेजी से घायलों को बचाने का प्रयास किया और उनके परिजनों को सूचना दी. घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि बाइक सवार तीनों बच्चे नाबालिग थे और सुरक्षा के लिए हेल्मेट भी नहीं पहन रखे थे.

     

    10 वर्षीय बच्चा अकबर मियां आफताब आलम आहिल आलम इबरान अंसारी कारीपहाड़ी चौपारण दुर्घटना नाबालिग प्राथमिक उपचार बाइक टकराव भटबिगहा लराही रोड सगीर मियां सड़क सुरक्षा सड़क हादसा समशूल मियां हजारीबाग हेल्मेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पेट्रोल पंप 2 सितंबर को रहेंगे बंद: डीलर्स ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article झारखंड में फिर से भारी बारिश की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Latest Posts

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.