Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बंगाल : मोमिनपुर हिंसा की जांच एनआईए के हवाले, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति
    देश

    बंगाल : मोमिनपुर हिंसा की जांच एनआईए के हवाले, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के इकबालपुर थाना अंतर्गत मोमिनपुर में 9 अक्टूबर (ईद मिलाद-उन-नबी) को हुई हिंसा की जांच करने का आदेश दिया है। एजेंसी ने नई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले इस हिंसा की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी।

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने एनआईए जांच का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दी। एनआईए की टीम बुधवार सुबह कोलकाता पहुंच चुकी है। वह इकबालपुर पुलिस स्टेशन जाएगी। यहां दर्ज की गई प्राथमिकी की प्रति लेगी। इसके अलावा हाई कोर्ट के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच रिपोर्ट की प्रति लेगी। एसआईटी ने पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थीं। इनकी प्रति एनआईए को सौंपी जानी है। इस मामले में कुल 45 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    हिंसा की पृष्ठभूमिः ईद मिलाद-उन-नबी के दिन ही लक्ष्मी पूजा थी। बंगाली समुदाय लक्ष्मी पूजा का पर्व मना रहा था। आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जबरदस्ती हिंदुओं के घरों और दुकानों पर इस्लामी झंडे लगा दिए। हिंदुओं ने इन झंडो को उतार दिया। इससे खफा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हिंसक हो गए। हिंसक भीड़ ने तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की। रात का अंधेरा पसरते ही बम फेंके। पुलिस को हालात संभालने में पसीना आ गया। इसके बाद कई पीड़ित परिवार यहां से पलायन कर गए।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर : गाजियाबाद में फिर निर्भयाकांड, 2 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
    Next Article कोलकाता में नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म

    Related Posts

    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.