Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विपक्षी पार्टियों पर गृह मंत्री अमित शाह का तंज, पटना में फोटो सेशन के लिए हो रही बैठक, फिर पीएम बनेंगे मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्षी पार्टियों पर गृह मंत्री अमित शाह का तंज, पटना में फोटो सेशन के लिए हो रही बैठक, फिर पीएम बनेंगे मोदी

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में विपक्ष की मेगा बैठक पर कटाक्ष किया और दावा किया कि नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रधानमंत्री के रूप में वापस आएंगे। अमित शाह ने कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। वे (विपक्ष) बीजेपी, पीएम मोदी और एनडीए को चुनौती देना चाहते हैं। वे कितनी भी कोशिश कर लें, विपक्ष एकजुट नहीं हो पाएगा और अगर वे एकजुट भी होते हैं, तो देश के लोग देश यह सुनिश्चित करेगा कि नरेंद्र मोदी 300 से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करें. जम्मू की जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इतना जोर से नारा लगाइए कि इसकी आवाज पटना की बैठक तक पहुंच जाए।

    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए जम्मू में हैं। उन्होंने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के लिए आलोचना की। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मजबूत नींव रखी है, जबकि पिछली यूपीए सरकार 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल थी।

    अमित शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर भी निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि वह एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से पूछना चाहते हैं कि 42,000 लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है, क्योंकि वे उस समय सत्ता में थे? शाह ने कहा कि तीन परिवारों ने दशकों तक जम्मू-कश्मीर पर शासन किया और अनुच्छेद 370 के कारण कोई विकास नहीं हुआ। आतंकवाद के कारण 42,000 से अधिक लोग मारे गए और वे कह रहे हैं कि हमें अनुच्छेद 370 को सुरक्षित रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर शिकंजा कस दिया गया है।

     

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना में 15 विपक्षी पार्टियों की बैठक, ममता बोलीं- महत्वाकांक्षा छोड़ें, कोई दबदबा नहीं बनाए, नीतीश हो सकते हैं यूपीए के संयोजक
    Next Article रांची के डीसी ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.