Ranchi : दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी कार्यालय, बैंक, शैक्षणिक संस्थान, और कई निजी कार्यालयों में छुट्टियों की घोषणा की गई है, ताकि लोग यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सकें।
छुट्टियों का शेड्यूल
- रांची रेल मंडल कार्यालय में 1 और 2 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। हालांकि, रेल सेवाएं सामान्य रहेंगी।
- बैंकों में 30 सितंबर, 1 अक्टूबर (रविवार) और 2 अक्टूबर को लगातार तीन दिन बंदी रहेगी।
- कोरियर सेवाएं भी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगी। झारखंड कोरियर एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केवल सप्तमी (सोमवार) को आधा दिन सेवाएं मिलेंगी।
2 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर सख्त रोक
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर रांची जिले की सभी शराब दुकानों, बार, क्लब, रेस्टोरेंट और माइक्रो ब्रेवरीज को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि यदि कोई अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है, तो उसके खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मांस और मछली की बिक्री भी रहेगी बंद
रांची नगर निगम ने 2 अक्टूबर को नगर क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यदि किसी दुकान में इस दिन बिक्री होती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : दुर्गा पूजा का अनोखा रंग : धुनुची नृत्य, बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर