Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में शांति के साथ मनेगी होली : पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
    झारखंड

    जामताड़ा में शांति के साथ मनेगी होली : पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : होली का त्योहार नजदीक है और इसी को लेकर जामताड़ा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। माहौल उत्साह से भरा था, लेकिन साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने पर खास जोर दिया गया।

    हुड़दंग और अफवाह से सावधान रहने की अपील

    सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने साफ कहा कि होली का त्योहार खुशियों का है, लेकिन कुछ लोग हुड़दंग और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि नशे में धुत होकर हंगामा करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से भी सावधान रहने की जरूरत है। अगर किसी को कोई संदिग्ध सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को खबर करें।

    शांति समिति की भी अहम जिम्मेदारी

    थाना प्रभारी ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने इलाके में नजर बनाए रखें। छोटी से छोटी जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    डीजे पर अश्लील गानों पर रोक, शराब दुकानें बंद

    बैठक में यह भी साफ किया गया कि होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजने दिए जाएंगे, ताकि माहौल खराब न हो। त्योहार के दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। शांति समिति के सदस्यों ने चौक-चौराहों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

    होली मिलन समारोह में दिखा भाईचारा

    बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर इरशादूल हक अरसी, विजय कुमार दुबे, अजीत कुमार दुबे, डी डी भंडारी, प्रभु मंडल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रंजीत मिश्रा, किशोर रवानी, निलेश कुमार, चंडीदास भंडारी, गौर बाउरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कुल मिलाकर, जामताड़ा में इस बार होली शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

    Also Read : रामगढ़ में दानी यादव हत्याकांड का खुलासा, हथियार संग एक आरोपी गिरफ्तार

    Chowk Patrol DJ ban festival security Holi 2026 Holi Milan ceremony Jamtara Jamtara Police Jharkhand news Liquor Shops Closed Manoj Kumar Mahto Miscreants Watch peace committee meeting police alert Rumor Control
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में दानी यादव हत्याकांड का खुलासा, हथियार संग एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.