Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»खेल»हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा, ओलंपिक कोटा हासिल करने का पूरा भरोसा
    खेल

    हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा, ओलंपिक कोटा हासिल करने का पूरा भरोसा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भरोसा जताया है कि टीम अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने में सफल होगी।

    भारतीय पुरुष एंव महिला हॉकी टीमों ने हाल ही में जापान में हुए ओलंपिक टेस्ट इवेंट का खिताब जीता था और अब वे साल के अंत में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि टेस्ट इवेंट के लिए श्रीजेश को आराम दिया गया था और वह टीम में शामिल नहीं थे।

    श्रीजेश ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में हमारी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और वह सराहनीय है। ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीत यह दर्शाती है कि हमारी टीम बेहत संतुलित है। इस इवेंट में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था इसके बावजूद टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। टीम सही दिशा में है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल होंगे।”

    श्रीजेश ने कहा कि फिलहाल टीम की नजरें सितंबर में बेल्जियम दौरे पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा, “बेल्जियम दौरा हमारे लिए अहम है। बेल्जियम विश्व की दूसरे नंबर की टीम है और अगर हम उनके खिलाफ जीतते हैं तो एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा।”

    इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने कहा कि महिला टीम का मैदान पर तालमेल अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा, “ओलंपिक टेस्ट में हमारा प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस टूर्नामेंट में अविजित रहना खास बात थी और विश्व की नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा खेल टीम का मनोबल बढ़ा है।”

    महिला गोलकीपर ने कहा कि टीम ओलंपिक क्वालीफायर से पहले सितंबर में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए काफी उत्सुक है। सविता ने कहा, “हमारी टीम ने एफआईएच सीरीज और ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीत हासिल कर सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली। हालांकि हमें अपने खेल में सुधार की जरुरत है और हमारा ध्यान अपने प्रदर्शन पर है। विश्व की चैथे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज हमारे लिए चुनौती है लेकिन अगर टीम मैदान पर तालमेल सही रखेगी तो हमें बेहतर परिणाम मिलेगा।”

    #Online news #Sports News Hockey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंग्‍लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एशेज सीरीज से बाहर
    Next Article एसएससी में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2019

    Related Posts

    खेल

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.