Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 9:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»होटल के कमरे में बैठ ब्लूटूथ के जरिए लिखवा रहे थे परीक्षा, सात गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    होटल के कमरे में बैठ ब्लूटूथ के जरिए लिखवा रहे थे परीक्षा, सात गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की परीक्षा में हाईटेक अंदाज में नकल की जा रही थी। मास्टरमाइंड होटल के कमरे में बैठकर परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ की मदद से परीक्षा लिखवा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पांच परीक्षार्थियों और चार मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीएसएनएल पटना में कार्यरत तकनीकी हेड अनूप शामिल है। पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है।
    ब्लूटूथ की मदद से नकल
    आरोपी मेन रोड स्थित होटल पर्ल के कमरे से मोबाइल के जरिये परीक्षार्थियों को उत्तर लिखवा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो बीएसएनएल के तकनीकी विंग के कर्मचारी हैं। एक संदिग्ध दिनेश को पुलिस ने होटल पर्ल के बाहर से पकड़ा है। वह भी डीवीसी के तकनीकी विंग से जुड़ा है। दिनेश के पास से गिरफ्तार मास्टर माइंड अनूप का मोबाइल नंबर मिला है। पूछताछ के दौरान दिनेश ने बताया कि वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलवाने ले आया था। उसका गिरोह से कोई लेना देना नहीं। हालांकि पुलिस उसे सरकारी गवाह बनाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों से लोअरबाजार और डोरंडा थाने में पूछताछ की जा रही है।

    तीन दिसंबर को भी आईआरबी की परीक्षा के दौरान होटल में अनूप उर्फ धीरज समेत चार पांच लोग एक ही कमरे में रूके थे। इस हफ्ते की परीक्षा में भी सभी कमरे में थे, इस दौरान होटल के कर्मियों को उन लोगों की गतिविधि पर शक हुआ। ऐसे में रविवार की दोपहर पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी की। मौके से पटना निवासी अनूप उर्फ धीरज, लखीसराय निवासी सनोज, संदीप समेत एक अन्य युवक को पकड़ा गया। यहां से कई किताबें और मोबाइल पुलिस ने जब्त किए। जांच के दौरान यह पाया गया कि परीक्षार्थियों को यह यहां से जवाब लिखवा रहे थे। होटल में पकड़े गये अनूप की निशानदेही पर सिटी डीएसपी राजकुमार और लोअर बाजार थानेदार सुमन कुमार सिन्हा ने संत पॉल स्कूल में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने नवादा के विमलेश और गया के राकेश को पकड़ा। दोनों छात्रों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों छात्रों ने दो- दो बनियान पहन रखा था। दोनों बनियान के बीच मोबाइल फोन को छोटे-छोटे •भाग में खोलकर एक तार के जरिए जोड़ा गया था। मोबाइल का हर पार्ट अलग-अलग था। बावजूद इसके फोन चालू था। इन फोन को छात्रों के कान में लगे छोटे छोटे ब्लूटूथ से जोड़ा गया था। दोनों के कानों में पुलिस ने टॉर्च जला कर देखा, तो अंदर एक छोटा सा ब्लूटूथ चिप लगा था। ये ब्लूटूथ चिप इतने छोटे थे कि इन्हें अंगुलियों से निकालना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिस ने एक स्थानीय डॉक्टर को बुलवाया। डॉक्टर की मदद से परीक्षार्थियों के कान में चुंबक डालकर डिवाइस को निकाला गया।

    डोरंडा में भी एक गिरफ्तार
    गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डोरंडा बालिका विद्यालय में छापेमारी की। यहां भी जहानाबाद के सौरभ कुमार नाम के छात्र को गिरफ्तार किया गया। सौरभ के कान से भी ब्लूटूथ और उसी अंदाज में कई छोटे छोटे टुकड़ों में जुटा मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने कांके, धुर्वा, जगन्नाथपुर में कई परीक्षा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


    रांची से तीन परीक्षार्थियों और चार नकल करा रहे लोगों को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में बीएसएनएल के तकनीकी विंग से जुड़ा अनूप भी शामिल है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    राजकुमार मेहता, सिटी डीएसपी, रांची।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरपीएफ के दारोगा और सिपाही गिरफ्तार, दो दिनों के रिमांड पर हो रही पूछताछ
    Next Article 15 लाख के इनामी संदीप यादव- छोटू खेरवार समेत तीन दर्जन उग्रवादियों की संपत्ति होगी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट जारी, सबसे अमीर चंद्रबाबू नायडू

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025
    Latest Posts

    चंपाई सोरेन रिम्स-2 की प्लॉट पर आज जोतेंगे हल, जमीन बचाने के लिए करेंगे विरोध

    August 24, 2025

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया में, पप्पू यादव कर सकते हैं अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

    August 24, 2025

    मनोहरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर ध्वस्त, एक युवक लापता

    August 24, 2025

    अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    August 24, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.