Ranchi : झारखंड में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर (FSI) नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में अदालत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) से जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में कुछ पहलुओं को लेकर स्पष्टता नहीं है और चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए हैं। इसी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आयोग से विस्तृत जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दी गई है, जिसमें JPSC को अपना पक्ष रखना होगा।
चयन प्रक्रिया फिलहाल जारी
बताया जा रहा है कि फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अभी जारी है और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण चल रहे हैं। इसी बीच कोर्ट में यह चुनौती दायर की गई है। इस पूरे मामले के बाद अब उम्मीदवारों और अभ्यर्थियों की नजर हाईकोर्ट के अगले रुख पर टिकी हुई है। कोर्ट का अंतिम फैसला इस भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा असर डाल सकता है।
Also Read : चतरा में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक धराए
Also Read : IIM Ranchi में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, MBA छात्र को 52.50 लाख और EMBA में 1.2 करोड़ का मिला पैकेज


