Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 9:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»हीरो इंडियन सुपर लीग : अजेय रहते हुए शीर्ष पर पहुंचा चैम्पियन बेंगलुरु
    खेल

    हीरो इंडियन सुपर लीग : अजेय रहते हुए शीर्ष पर पहुंचा चैम्पियन बेंगलुरु

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पुणे। मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी अजेय रहते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। बेंगलुरू ने यहां श्री शिव छत्रपति स्पोटर्स काम्पलेक्स स्टेडियम में बुधवार रात मेजबान ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया।

    बेंगलुरू के लिए मैच का एकमात्र गोल जुआनन ने 36वें मिनट में किया। दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला था। बेंगलुरू की टीम 13 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसे तीन मैचों में जीत मिल है जबकि उसके चार मुकाबले ड्रा रहे हैं। दूसरी ओर ओडिशा की टीम के छह अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। ओडिशा को अब तक एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार। उसके तीन मुकाबले ड्रा रहे हैं।

    ओडिशा ने अपने दूसरे घर में खेलते हुए बेंगुलरू को अच्छी टक्कर दी लेकिन जुआनन द्वारा किए गए गोल को उतार नहीं सकी। इस मैच के दोनों हाफ में ओडिशा बाल पजेशन और गोल पर किए गए हमलों के मामले में बेंगलुरू की तुलना में किसी भी स्तर पर पीछे नहीं रही। कई मौकों पर वह गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। इस मैच में दोनों टीमों को गोलकीपरों ने शानदार खेल दिखाया।

    मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें चढ़कर खेलीं और एक दूसरे के खिलाफ अच्छे हमले किए। यह अलग बात है कि बेंगलुरू की टीम को 36वें मिनट में सफलता मिल गई। जुआनन ने गोल करते हुए बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। इस सफलता में एरिक पार्टालू की भी अहम भूमिका रही। 44वें मिनट में बेंगलुरू के आशिक कुरुनियन को पीला कार्ड मिला। इस तरह पहला हाफ बेंगलुरू के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोचे मुंडा के समर्थन में तोरपा में किया रोड शो, कहा-उग्रवाद और गरीबी मुक्त झारखंड देगी भाजपा सरकार
    Next Article नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को आएंगे झारखंड

    July 5, 2025

    रामगढ़ में अवैध खनन से बड़ा हादसा, करमा प्रोजेक्ट में जमीन धंसने से 8 से 10 लोग दबे

    July 5, 2025

    लेक्चरर नियुक्ति मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

    July 5, 2025

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.