Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 9:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत के मंत्रीमंडल का विस्तार कल संभावित, राजभवन से मांगा समय
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत के मंत्रीमंडल का विस्तार कल संभावित, राजभवन से मांगा समय

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कल ही शपथ भी ले सकते हैं झारखंड के नए मंत्री
    • कांग्रेस के खाते में 5, झामुमो को 4 और राजद को मिल सकता है 1 पद

    रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। इसके साथ ही झारखंड मंत्रीमंडल विस्तार की तमाम अटकलों के समाप्त होने के संदेश मिल गए हैं। पूरी संभावना है कि शिक्रवार को हेमंत के मंत्रीमंडल का विस्तार हो जाएगा। अभी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य से बाहर हैं. वे शुक्रवार को वापस लौटेंगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को ही झारखंड के नए मंत्री शपथ भी लेंगे।
    मंत्री परिषद के विस्तार के साथ ही यह सवाल उठता है कि किस पार्टी को कितने पद मिल रहे है। पहले से हो रही चर्चा पर मुहर लगने की संभावना नजर आती है। इस हिसाब से कांग्रेस को 5, झामुमो को 4 और राजद को 1 पद मिल सकता है। राजद को 1 पद झमुमो ने अपने खाते से दिया है।कांग्रेस के 2 और राजद के 1 नेता ने हेमंत के साथ ही शपथ ली थी।

    इनको मिल सकती है मंत्रीमंजल में जगह –
    कांग्रेस की ओर से राजेंद्र वर्मा, दीपिका पांडे और बन्ना गुप्ता के नाम पर सहमति बनी है। पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम पहले ही शपथ ले चुके हैं। झामुमो से स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ और मथुरा महतो मंत्री बन सकते हैं। राजद से सत्यानंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं।

    एनसीपी को मंत्रीमंडल में स्थान नहीं –
    शरद पवार की पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल मिलता नहीं दिख रहा है। एनसीपी से कमलेश सिंह इकलौते विधायक हैं और मंत्र बनने के दावेदार भी। लेकिन अंतिम समय में भी उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं है। एनसीपी को कांग्रेस के हिस्से से पद मिलना था, जिसके लिए शायद कांग्रेस राजी नहीं हुई।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआठवीं बोर्ड की परीक्षा कल, जानिए किस जिले से कितने परीक्षार्थी…
    Next Article लोहरदगा: सीएए के समर्थन में निकाले जुलूस पर पथराव, कर्फ्यू लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025
    Latest Posts

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025

    HC परिसर से दो किलोमीटर के भीतर बनेगा लॉयर्स क्लब, भेजा गया जमीन आवंटन का प्रस्ताव

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.