Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 3:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»युवतियों को स्वावलंबी औऱ आत्मनिर्भऱ बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    युवतियों को स्वावलंबी औऱ आत्मनिर्भऱ बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका प्रखंड के हरिपुर पंचायत भवन में वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया

    स्वयं सहायता समूहों (SHG ) को क्रेडिट लिंकेज के तहत 51.50 लाख की राशि की गई वितरित

    आज के इस दौर में युवा वर्ग का हुनरमंद होना नितांत आवश्यक

    रांची। आज के इस दौर में युवा वर्ग का हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। इसलिए सरकार ने राज्य के युवक-युवतियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर अपने पैरों पर खड़ा करने का संकल्प लिया है। युवतियों को स्वावलंबी औऱ आत्मनिर्भऱ बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका प्रखंड के हरिपुर पंचायत भवन में स्वंय सहायता समूहों (SHG) सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां कोरोना महामारी के कारण बंद शगुन सुतम सिलाई सेंटर को पुन संचालित करने के कार्य का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत के हिसाब से इस तरह के और भी सेंटरों को प्रारंभ किया जाएगा।

    सेंटरों को सहयोग करेगी सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास के लिए संचालित होनेवाले केंद्रों को सरकार पूरा सहयोग करेगी, उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चियों के कौशल को निखारने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप में हुनर होगा तो किसी का मोहताज होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी सोच के साथ ही बच्चियों के कौशल विकास के साथ सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनाने का काम सरकार कर रही है.

    शगुन सुतम सिलाई केंद्र से 600 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    मुख्यमंत्री ने हरिपुर पंचायत भवन में सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया. यहां तीस सिलाई मशीनें फिलहाल लगाई गई हैं, जहां युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस सिलाई केंद्र के जरिए छह सौ महिलाओं को रोजगार मिलेगा. यहां से कोरोना पीरिएड में लगभग 80 हजार मास्क तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि फिलहाल हजारों स्कूली विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तैयार करने का काम चल रहा है, सिलाई केंद्र में कार्य कर रही महिलाओं से मुख्यमंत्री ने इस संबध में पूरी जानकारी भी ली।

    लाभुकों के बीच 51.50 लाख की राशि का वितरण

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 11 लाभुकों के बीच 51.50 लाख रुपए की राशि का वितरण किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, जेएसपीएलएस की क्रेडिट लिंकेज योजना, केसीसी लोन योजना के कुछ लाभुकों को सांकेतिक रुप से लाभ प्रदान किया. इसके अलावा उन्होंने प्रतीक के रुप में कुछ लाभुकों को नए राशन कार्ड भी दिए।

    इस कार्यक्रम में विधायक स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन,डीआईजी , उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा और विभिन्न सखी मंडलों की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसहायक पुलिसकर्मियों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- हेमंत सरकार इनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही
    Next Article भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा ’ में नजर आयेगी अभिनेत्री श्रुति राव और खेसारी लाल यादव की जोड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.