Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 10:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में गरीबों और किसानों को मुफ्त बिजली देगी हेमंत सोरेन सरकार, जानें बजट की बड़ी बातें
    झारखंड

    झारखंड में गरीबों और किसानों को मुफ्त बिजली देगी हेमंत सोरेन सरकार, जानें बजट की बड़ी बातें

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड बजट 2022-23 गुरुवार को झारखंड विधानसभा में पेश कर दिया गया. इस बार झारखंड में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश किया है. इस बार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष ध्यान दिया गया है. झारखंड में गरीबों और किसानों को मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की गयी है. झारखंड सरकार के बजट में किसानों और गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की चर्चा की गयी है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में किसानों को हर महीने 100 यूनिट मुफ्त बिजली (Free Electricity) देगी. वहीं किसानों के लिए 25 करोड़ का कापर्स फंड बनाया गया है.

    कृषि उत्पादन क्षति से किसानों को बचाने की योजना पर भी काम किया जाएगा. वहीं इस बार के बजट में हेमंत सोरेन की सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. सदन में बजट पेश करते हुये वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में शिक्षकों की परेशानी पर सरकार गंभीर है. इसलिए इस बार के बजट में शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है. राज्य सरकार टीईटी (TET) पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है. वहीं प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी. झारखंड में अब पारा शिक्षक सहायक प्राध्यापक के नाम से जाने जाएंगे.

    जानें बजट की बड़ी बातें

    • राजस्व व्यय 76 हजार 2 सौ 73 करोड़ 30 लाख का होगा
    • पूंजीगत व्यय 24 हजार 8 सौ 27 करोड़ 70 लाख होगा
    • सकल राशि मे सामान्य वर्ग के लिये 31 हजार 8 सौ 96 करोड़ 64 लाख
    • सामाजिक प्रक्षेत्र के लिये 37 हजार 3 सौ 13 करोड़ 22
    • आर्थिक प्रक्षेत्र के लिये 31 हजार 8 सौ 81 करोड़ 14 लाख रुपये उपबंधित किये गए है
    • कर राजस्व से 24 हजार 8 सौ 50 करोड़
    • गैर राजस्व से 13 हजार 7 सौ 62 करोड़ 84 लाख रुपये
    • केंद्रीय सहायता से 17 हजार 4 सौ 5 करोड़ 74 लाख रुपये
    • केंद्रीय करों से राज्य की हिस्सेदारी 27 हजार 06 करोड़ 58 लाख रुपये
    • लोक ऋण स्व 18 हजार करोड़
    • उधार तथा अग्रिम वसूली 75 करोड़ 84 लाख रुपये
    • जलनिधि योजना अंतर्गत 1 हजार 7 सौ 66 डीप बोरिंग और 1 हजार 9 सौ 63 परकोलेशन टैंक निर्माण की योजना
    • एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 100 गांवों का चयन
    • स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर होगा चयन
    • लगभग 40 हजार लाभुकों को स्वरोजगर के तहत पशुधन वितरण का लक्ष्य
    • प्रतिदिन 85 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य
    • मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने की योजना
    • सभी पंचायत में 5 – 5 नलकूप निर्माण की योजना
    • पीएम आवास योजना के लाभुक को 50 हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान
    • 1 अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिये सरकार देगी राशि
    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरीक्षा के दौरान अचानक आया भूत, छात्राओं के बीच भगदड़ मची, सदमे से प्रभावित बच्चों को हॉस्पिटल भेजा गया
    Next Article पुलिस ने सरवर आलम उर्फ छोटकू की हत्या का किया खुलासा, आपसी रंजिश में की गई थी हत्या

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    August 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 13 अगस्त तक रहेगा मौसम का असर

    August 10, 2025
    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    Latest Posts

    जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    August 10, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 10, 2025

    CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    August 10, 2025

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 13 अगस्त तक रहेगा मौसम का असर

    August 10, 2025

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.